- 09 को किसान ट्रैक्टर रैली दिल्ली बार्डर करेगी कूच
जनवाणी ब्यूरो |
शामली: गुरुवार को भारतीय किसान यूनियन की मीटिंग जिलाध्यक्ष कपिल खाटियान की अध्यक्षता में नगर पालिका परिषद सभागार में हुई। बैठक को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष कपिल खाटियान ने कहा कि तीन कृषि कानून के विरोध में विगत सात माह से दिल्ली बार्डर पर किसान आंदोलन चल रहा है। लेकिन सरकार हठधर्मिता पर अडी हुई है।
उन्होंने कह कि भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत के आह्वान पर 09 जुलाई को शामली जनपद से सैंकडों किसान ट्रैक्टर लेकर दिल्ली बार्डर के लिए कूच करेंगे। उन्होंने बताया कि बागपत में विश्राम करने के बाद 10 जुलाई को बागपत के किसानों के साथ ट्रैक्टर रैली दिल्ली के सिंघु बार्डर के लिए रवाना होगी। इस अवसर पर नगराध्यक्ष चौधरी योगेंद्र सिंह, दीपक शर्मा, गुड्डू बनत आदि उपस्थित रहे।

