Friday, March 6, 2026
- Advertisement -

जैन मंदिर में हवन के साथ 48 दिवसीय भक्तांबर विधान संपन्न

जनवाणी संवाददाता |

खेकड़ा: नगर के आदिनाथ दिगम्बर जैन मंदिर पर चल रहे 48 दिवसीय भक्तांबर विधान रविवार को सम्पन्न हो गया। पाठ सम्पूर्ण होने पर मंदिर में भजन पूजन व हवन का आयोजन किया गया। उसके बाद श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया।
नगर के आदिनाथ दिगम्बर जैन मंदिर में 48 दिवसीय भक्ताम्बर विधान का आयोजन किया गया था।

रविवार को विधान सम्पन्न हो गया। विधान के सम्पूर्ण होने पर मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं ने पूजा अर्चना की। शान्ति धारा सुमेर चंद जैन द्वारा की गई। दीप प्रवज्जलित नीटू जैन द्वारा किया गया। सार्थक जैन व सिद्धार्थ जैन ने नित्य पूजन किया। भक्ताम्बर विधान नितिन जैन व सागर जैन द्वारा किया गया।

नितिन जैन व सागर जैन द्वारा ही हवन किया गया। संतोष जैन द्वारा भजनों में संगीत दिया गया। आरती कमल जैन व अंकुश जैन द्वारा की गई। उन्होंने कहा कि भक्ताम्बर विधान करने वाले के सभी कष्ट दूर हो जाते है। विधान करने वाले पर भगवान श्री की कृपा होती है, जिससे वह सभी संकटों से दूर हो जाता है। इसलिए मनुष्य को अपने जीवन में अच्छे कार्य करने चाहिए।

इस अवसर पर नरेश चंद जैन, प्रवीण जैन, संजय जैन, राजकुमार जैन, अरिदमन जैन, आशीष जैन, जुगमेंद्र दास जैन, कमलेश जैन, ऋतु जैन, जया जैन, शिरोमणि जैन आदि मौजूद रहे।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

बच्चों को भी देना चाहिए सम्मान

सिद्धार्थ ताबिश मेरा बड़ा बेटा इस बात को सुनकर बड़ा...

युद्ध का सीजन बारहों महीना

जो युद्ध के कारोबारी हैं, उनका सीजन बारहों महीना...

मध्य पूर्व के सतत झगड़े के वैश्विक निहितार्थ

मध्यपूर्व जिसे भारत के संदर्भ में पश्चिमी एशिया कहा...

नीतीश युग का अवसान

बिहार की राजनीति लंबे समय से व्यक्तित्व-केन्द्रित और गठबंधन-आधारित...
spot_imgspot_img