जनवाणी संवाददाता |
बागपत: अग्रवाल मंडी टटीरी कस्बे में स्थित लायंस डिस्ट्रिक्ट 321सी-1 के मंडल अध्यक्ष लॉयन डॉ अश्विनी कंबोज के आह्वान पर लायंस क्लब अग्रवाल मंडी की ओर से लायंस वेणू चिकित्सा केंद्र अग्रवाल मंडी टटीरी में वरिष्ठ नागरिकों का सम्मान समारोह आयोजित किया गया।
लायंस क्लब अग्रवाल मंडी की ओर से लायंस वेणू चिकित्सा केंद्र अग्रवाल मंडी टटीरी में वरिष्ठ नागरिकों का सम्मान समारोह में डिस्ट्रिक्ट चेयरमैन विजन लॉयन अभिमन्यु गुप्ता ने कहा की वरिष्ठ नागरिक समाज के गौरव है और मार्गदर्शक हैं और इनके अनुभवों से ही समाज को आगे बढने में सहायता मिलती है।
कार्यक्रम में वरिष्ठ समाजसेवी राधेश्याम अग्रवाल, पीडी गोयल, रामानंद बाबूजी, जय भगवान सिंघल का मानवता की सेवा में विशेष योगदान करने के लिए माल्यार्पण, पटका पहनाकर, पगड़ी पहनाकर एवं उपहार देकर अभिनंदन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता लॉयन दीपक गोयल ने तथा संचालन आई सपोर्ट मशीन चेयरमैन लॉयन पंकज गुप्ता ने किया। सम्मान समारोह में लॉयन डॉ रामलाल, लॉयन अशोक कुमार, लॉयन श्रीपाल वर्मा, मनोज मित्तल, अजय मित्तल, डॉ दीपक शर्मा, सुरेश कुमार,अश्वनी मानव, विभोर जिंदल मौजूद रहे।

