- राष्ट्रपति को भेजा भीम आर्मी और आसपा ने ज्ञापन
- निजी क्षेत्रों में एससी, ओबीसी, मॉइनरिटी को आरक्षण मांगा
जनवाणी ब्यूरो |
शामली: भीम आर्मी और आजाद समाज पार्टी ने सरकारी क्षेत्रों के निजीकरण पर रोक लगाने और निजी क्षेत्रों में एससी, एसटी, ओबीसी, मॉइनरिटी को आरक्षण दिए जाने की मांग करते हुए कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया।
गुरुवार को भीम आर्मी भारत एकता मिशन एवं आजाद समाज पार्टी ने कलक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। इस दौरान राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन उप जिलाधिकारी संदीप कुमार को सौंपा। ज्ञापन में कहा कि गया समाज में कल्याणकारी राज्य की स्थापना सुनिश्चित करने के लिए भारतीय संविधान द्वारा समस्त नागरिकों को समान अधिकार दिए गए हैं।
साथ ही, सदियों से सामाजिक बहिष्कार एवं शोषण के शिकार वंचित समुदाय के लोगों को राष्ट्रीय के विकास की मुख्यधारा से जोड़ने के लिए आरक्षण का प्रावधान किया गया है। लेकिन देश में संविधान लागू होने के इतने वर्षों बाद भी किसी भी विभाग में इन वर्गों के निर्धारित आरक्षण आज तक पूरा नहीं किया गया। जिन उपकरणों, संस्थानों, विभागों में आरक्षण का प्रावधान है, वहां इन वर्गों का प्रतिनिधित्व जीरो है। क्योंकि निजी क्षेत्रों में आरक्षण नहीं है इसलिए हर एक निजीकरण को आरक्षण पर अध्यक्ष हमले के रूप में देखा जाना चाहिए।

भीम आर्मी ने ज्ञापन में कहा कि वर्तमान केंद्र सरकार कल्याणकारी राज्य की अवधारणा को छोड़कर जातिवादी एवं पूंजीवादी व्यवस्था को देश पर थोंप रही है। जिससे देश में कमजोर शोषित वंचित वर्ग के लोग लगभग बर्बादी की कगार पर खड़े हैं। भाजपा सरकार उद्योगपतियों के हवाले रेलवे, बैंक, एलआईसी, ओएनजीसी एवं अन्य संस्थानों का निर्धारण करके पूंजीपतियों के आगे नतमस्तक होने में व्यस्त है।
निजी करण के के चलते आज सरकार शासन-प्रशासन के क्षेत्रों में अधिकारियों की नियुक्ति लोक सेवा आयोग की परीक्षा से नहीं बल्कि लैटरल एंट्री के जरिए कर रही है। राष्ट्रीय हित की भावना को ध्यान में रखते हुए सरकारी संस्थानों का निजीकरण तत्काल प्रभाव से रोका जाए।
निजी क्षेत्रों में अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक समुदाय को आनुपातिक प्रतिनिधित्व को सुनिश्चित किया जाए। आउटसोर्सिंग एवं संविदा जैसी छात्र विरोधी नीतियों को त्याग कर छात्रों युवाओं को रोजगार सुनिश्चित किया जाए। सफाई कर्मचारियों की अस्थाई नियुक्ति को तत्काल प्रभाव से स्थाई नियुक्ति सुनिश्चित की जाए। वर्तमान सत्र में पास किए गए तीनों किसान विरोधी कृषि विधायकों को तत्काल प्रभाव से रद्द किया जाए।
इस अवसर पर भीम आर्मी जिलाध्यक्ष अनुज भारती, अंकुर अंबेडकर, योगेश कुमार, नासिर चौधरी, दीपक कुमार, रोहित कुमार, राहुल, जितेन्द्र, राजकुमार, जान आलम, इंतजार, शाहिद, मंगलदास, विजय कुमार, नदीम, कुलदीप आदि मौजूद रहे।

