Friday, March 27, 2026
- Advertisement -

Happy Birthday: भोजपुरी सिनेमा की ‘तहलका’ आम्रपाली दुबे

जनवाणी डिजिटल डेस्क |

नई दिल्ली: भोजपुरी सिनेमा की एक्ट्रेस आम्रपाली दुबे का आज जन्मदिन है। 11 जनवरी 1987 को उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में जन्मीं आम्रपाली आज 35 साल की हो गई हैं। मॉडलिंग से अपने करियर की शुरुआत करने वाली आम्रपाली ने टीवी सीरियल फिर भोजपुरी फिल्मों में काफी नाम कमाया है।

12 3

भोजपुरी सिनेमा में उनकी फैन फॉलोइंग लाखों में है। वह अक्सर भोजपुरी फिल्मों और गीतों में नजर आती रहती हैं। सालों तक काम के लिए तरसने वालीं आम्रपाली आज इंडस्ट्री की टॉप एक्ट्रेस में से एक हैं। फैंस उनकी जोड़ी निरहुआ के साथ खूब पसंद करते हैं।

09 6

टीवी सीरियल में किया काम                                          

आम्रपाली दुबे अपने दादा के साथ मुंबई आईं थीं और यहीं पर पढ़ाई लिखाई की। मॉडलिंग के बाद आम्रपाली ने अपने करियर की शुरुआत टीवी के धारावाहिकों में कुछ किरदारों को निभाकर की। सबसे पहले उन्हें ‘सात फेरे- सलोनी का सफर’ धारावाहिक में मुख्य अभिनेत्री राजश्री ठाकुर की बेटी के किरदार में देखा गया। इसी साल उन्होंने ‘रहना है तेरी पलकों की छांव में’ धारावाहिक में मुख्य अभिनेत्री की भूमिका निभाई।

10 6

पहली फिल्म निरहुआ के साथ                                         

टीवी सीरियल्स में काम करने के बाद आम्रपाली दुबे को कुछ सालों तक काम नहीं मिला। एक्ट्रेस के लिए साल 2010 से साल 2014 तक का वक्त काफी मुश्किल बीता इसके बाद उन्होंने भोजपुरी सिनेमा का रुख कर लिया। उन्होंने दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ के साथ ‘निरहुआ हिंदुस्तानी’ फिल्म से भोजपुरी सिनेमा में कदम रखा। फिल्म सुपरहिट हुई साथ ही हमेशा-हमेशा के लिए बन गई निरहुआ और आम्रपाली की जोड़ी।

दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ के साथ सफल जोड़ी बनाने वाली आम्रपाली दुबे इस वक्त भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली अभिनेत्रियों में से एक हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, आम्रपाली दुबे एक फिल्म के लिए 30 से 35 लाख रुपये फीस लेती हैं। मुंबई में उनका अपना घर है और कई लग्जरी गाड़ियां भी, जो उन्होंने स्टेज शो और फिल्मों में काम करके कमाई है।

11 4

फिल्मों में उनको जोड़ी अभिनेता दिनेश लाल यादव यानी निरहुआ के अलावा किसी और के साथ नहीं जमती। आम्रपाली ने दिनेश लाल यादव यानी निरहुआ के साथ ही ‘निरहुआ चलल ससुराल 3’, ‘वीर योद्धा महाबली’, ‘पटना जंक्शन’, ‘निरहुआ चलल अमेरिका’, ‘गबरु’ और ‘पटना से पाकिस्तान 2’ जैसी फिल्में की हैं और सभी सुपरहिट रही हैं।

आम्रपाली दुबे का नाम निरहुआ के साथ जोड़ा जाता है। कहा ये भी जाता रहा है कि दोनों एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। हालांकि दोनों ने इस बात को खुद कभी नहीं कबूला है। निरहुआ पहले से शादीशुदा हैं। निरहुआ की पत्नी का नाम मंशा देवी है और वे लाइम-लाइट से पूरी तरह दूर रहती हैं।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

उल्लूओं की दुनिया को जानिए

ललित नारायण उपाध्याय उल्लू के नाम से तो आप बचपन...

रुपया पैसा फल फूल गया है

यकीन मानिए, रुपया-पैसा फल फूल गया है। इसके चलते...

पूरा संसार एक रंग मंच हम उसके कलाकार

वास्त्व में रंगमंच जीवंत कला को समझने-सम्मानित करने का...

गिरते रुपये के नुकसान अधिक

बीस मार्च को रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले अपने...

Sonia Gandhi: सोनिया गांधी का स्वास्थ्य सुधरा, डॉक्टरों ने बताया जल्द मिलेगी छुट्टी

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: वरिष्ठ कांग्रेस नेता सोनिया गांधी...
spot_imgspot_img