Sunday, March 29, 2026
- Advertisement -

भोले ने दी संतान तो पूरा परिवार ला रहा कांवड़

  • राजस्थान का परिवार 10 साल से ला रहा कांवड़, बच्चे भी शामिल

जनवाणी संवाददाता |

सरधना: कांवड़ मार्ग गंगनहर पटरी पर आस्था के गजब नजारे देखने को मिल रहे हैं। कोई मन्नत लेकर कांवड़ लाने निकला है तो कोई मन्नत पूरी होने पर वर्षों से कांवड़ ला रहा है। मंगलवार को गंगनहर पटरी पर ऐसा ही नजारा देखने को मिला। राजस्थान के एक परिवार को भोले ने संतान दी तो 10 वर्ष से पूरा परिवार कांवड़ ला रहा है। जिसमें बच्चें और महिला भी शामिल है।

पटरी से गुजरे इस परिवार ने आराम करने के दौरान लोगों को इस भोले की इस कृपा के बारे में बताया तो सभी हतप्रभ रह गए। राजस्थान के अलवर निवासी मनोज मीणा ने बताया कि उसकी शादी को करीब 15 साल हो चुके हैं। मगर उनको कोई बच्चा नहीं हो रहा था। 10 वर्ष पूर्व वह संतान की मन्नत लेकर कांवड़ लाने निकला था। अगले ही वर्ष उसकी पत्नी ने पुत्र को जन्म दिया।

26 14

इतना ही नहीं अब तक उसको तीन संतान हो चुकी हैं। तभी से वह पूरे परिवार के साथ 10 साल से लगातार कांवड़ ला रहा है। दो साल इंतजार के बाद इस बार भी वह परिवार समेत कांवड़ लाने निकला। जिसमें उसकी पत्नी और बच्चे भी शामिल हैं। मंगलवार को सरधना में यह परिवार सेवा शिविर में आराम करने को निकला तो लोगों को भोले की इस कृपा के बारे में बताया। जिसे सुनने के बाद शिविर जयकारों से गूंज उठा।

अब डाक बाबू घर तक लाएगा काशी विश्वनाथ का प्रसाद

काशी विश्वनाथ महादेव मंदिर का घर बैठे ही प्रसाद चाहते हैं, तो आपकी यह मुराद डाक विभाग पूरी करेगा। इसके लिए आपको 251 रुपये खर्च करने होंगे। स्पीड पोस्ट के द्वारा चार से सात दिन के अंदर प्रसाद सामग्री आपके घर पहुंच जाएगी। यह व्यवस्था डाक विभाग ने हाल ही में शुरू की है। प्रसाद सामग्री में काशी विश्वनाथ ज्योतिर्लिग की छवि, महामृत्युंज्य यंत्र, श्री शिव चालीसा, 108 दाने के रुद्राक्ष की माला, बेल पत्र, माता अन्नपूर्णा से भिक्षाटन करते भोले बाबा की छवि अंकित सिक्का, भभूति, रक्षा सूत्र, रुद्राक्ष मनका, मेवा, मिश्री का पैकेट मिलेगा।

काशी विश्वनाथ महादेव का प्रसाद घर पहुंचाने के लिए डाक विभाग ने मंदिर ट्रस्ट के साथ करार किया है। जिस श्रद्धालु को काशी विश्वनाथ महादेव मंदिर का प्रसाद चाहिए, उसे 251 रुपये का ई-मनी आर्डर प्रवर अधीक्षक डाकघर मेरठ के नाम नाम करना होगा। उसके बाद मंदिर कमेटी डाक विभाग को प्रसाद सामग्री उपलब्ध कराएगी।

उसे पैकिंग कर डाक विभाग स्पीड पोस्ट से संबंधित व्यक्ति के यहां पर भेज दिया जाएगा। अगर इस बीच कोई छुट्टी नहीं पड़ती है तो प्रसाद सामग्री आपके घर चार दिन के अंदर पहुंच जाएगी। रविवार आदि कोई छुट्टी पड़ भी जाती है तो एक सप्ताह के अंदर प्रसाद सामग्री आपको उपलब्ध हो जाएगी।

स्वछता का रखा जाएगा विशेष ध्यान

प्रवर डाक अधीक्षक अनुराग निखारे का कहना है कि प्रसाद की गरिमा को ध्यान में रखते हुए स्वच्छता का विशेष ध्यान रखा जाएगा। ताकि किसी भी श्रद्धालु की भावनाएं आहत न हो सकें। यह पहल डाक विभाग ने हाल में ही शुरू की है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Kerala Elections: पीएम मोदी ने केरल में किया शंखनाद, पलक्कड़ रैली के बाद त्रिशूर रोड शो की तैयारी

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज, रविवार...

भविष्य की सुपरस्टार हैं आयशा खान

एक्ट्रेस आयशा खान ने साल 2025 में फिल्म 'जाट'...
spot_imgspot_img