Wednesday, February 11, 2026
- Advertisement -

एसपी विधायक के बेटे नवाजिश मंज़ूर को लिया हिरासत में, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी…

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: यूपी के लखनऊ में मंगलवार रात वजीर हसन रोड पर बनी एक 5 मंजिला इमारत गिरने से बड़ा हादसा होने के कारण हडकंप मच गया, जिसमें 3 लोगों की मौत और कई लोगों के घायल होने की खबर है। मौत की खबर सुन लोगों में अफरा-तफरी मच गई।

टीम ने रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया

हादसे की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस, एनडीआरएफ और सेना की एक टीम ने रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया। पिछले 12 घंटे से रेस्क्यू जारी है और वहीं घंटो की मशक्कत के बाद अब तक 15 लोगों को निकाला जा चुका है।

बता दें कि अभी तीन लोगों के मलबे में फंसे होने की आशंका जताई जा रही है। बताया जा रहा है कि इस इमारत में करीब 15 परिवार रहते थे।

बिल्डिंग काटकर लोगों को निकाला जा रहा

पुलिस के मुताबिक, बिल्डिंग काटकर लोगों को निकाला जा रहा है। अभी कुछ लोग और अंदर फंसे हैं। साथ ही बिल्डिंग को ड्रिल करके उन तक ऑक्सीजन पहुंचाई जा रही है।

वहीं, बिल्डिंग के मालिक किठौर से एसपी विधायक शाहिद मंज़ूर के बेटे नवाजिश मंज़ूर को हिरासत में ले लिया गया है।


ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले www.dainikjanwani.com पर हिंदी में जरूर पढ़ें। आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट दैनिक जनवाणी डॉट कॉम।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

UP Budget 2026: योगी सरकार का बजट, 10 लाख रोजगार और लड़कियों के लिए 1 लाख रुपये सहायता

जनवाणी ब्यूरो | यूपी: उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार...
spot_imgspot_img