Tuesday, June 16, 2026
- Advertisement -

जानिए, एंड्रयू साइमंड्स के पांच बड़े विवाद

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर एंड्रयू साइमंड्स का कार दुर्घटना में निधन हो चुका है। 46 साल के साइमंड्स की कार शनिवार रात टाउन्सविले में हादसे का शिकार हुई। इस दुर्घटना में साइमंड्स को काफी गंभीर चोट आई थी और उन्हें बचाने क सभी प्रयास विफल रहे। साइमंड्स अपने पूरे करियर के दौरान विवादों में रहे थे।

वो शानदार गेंदबाज और बल्लेबाज होने के साथ ही बेहतरीन फील्डर भी थे। इसी वजह से दिग्गजों से भरी ऑस्ट्रेलियाई टीम में उन्हें जगह दी गई थी, लेकिन समय से पहले ही उनका करियर खत्म हो गया। इसमें उनसे जुड़े विवादों का भी बड़ा हाथ था।

साल 2008 में हरभजन सिंह के साथ एंड्रयू साइमंड्स का मंकीगेट विवाद काफी चर्चा में रहा था। भारतीय टीम ऑस्ट्रेलिया दौरे पर थी और टेस्ट मैच में हरभजन सिंह बल्लेबाजी कर रहे थे। दोनों के बीच बहस शुरू हुई और काफी आगे बढ़ गई। इस समय साइमंड्स ने हरभजन सिंह पर आरोप लगाए थे कि भज्जी ने उन्हें बंदर कहा था। इसके बाद हरभजन सिंह के खिलाफ आधिकारिक शिकायत दर्ज करा दी गई।

सुनवाई में मैच रेफरी ने हरभजन सिंह को दोषी पाया और उन पर तीन टेस्ट मैच का बैन लगा दिया गया। इसके बाद अदालत में इस मामले की सुनवाई हुई। सचिन भी यहां हरभजन के साथ पहुंचे थे। इस सुनवाई में हरभजन पर लगे गंभीर आरोप हटाए गए, उन पर लगा प्रतिबंध भी हट गया और अंत में उन्हें सिर्फ मैच फीस का 50 फीसदी जुर्माना देना पड़ा।

साल 2008 में साइमंड्स पर एक पब में मारपीट करने के आरोप लगे थे। एक फैन उनको गले लगाकर फोटो खिंचवाना चाहता था। इससे साइमंड्स नाराज हो गए थे और उन्होंने उस व्यक्ति के साथ मारपीट की थी। हालांकि, इस मामले के पुख्ता सबूत न होने के कारण क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने उनके खिलाफ कोई सख्त कार्रवाई नहीं की थी।
टीम मीटिंग के दौरान पकड़ रहे थे मछली

साल 2008 में ऑस्ट्रेलियाई टीम बांग्लादेश के दौरे पर थी। यहां टीम की एक अहम मीटिंग चल रही थी, जिसमें सीरीज से जुड़े तैयारियों पर चर्चा हो रही थी। इस दौरान साइमंड्स कहीं मछली पकड़ने में व्यस्त थे। उस समय टीम के कप्तान माइकल क्लार्क ने सार्वजनिक तौर पर कहा था कि उन्हें सोचना होगा कि वो ऑस्ट्रेलिया के लिए खेलना चाहते हैं या नहीं। इसी वजह से उन्हें 2008 में भारत दौरे पर नहीं चुना गया था।

साल 2009 में एंड्रयू साइमंड्स का एक टीवी इंटरव्यू काफी विवादों में रहा था। इस इंटरव्यू में उन्होंने कई आपत्तिजनक बातें कही थीं। उन्होंने न्यूजीलैंड के दिग्गज खिलाड़ी ब्रैंडन मैक्कुलम के खिलाफ आपत्तिजनक शब्दों का उपयोग किया था। अपने साथी खिलाड़ी मैथ्यू हेडन को लेकर उन्होंने कहा था कि वो हेडन के घर सिर्फ इसलिए जाते थे ताकि उनकी पत्नी को देख सकें। बाद में कहा गया कि वो नशे में थे। इसके बाद क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने उन पर जुर्माना लगाया और मानसिक चिकित्सक से इलाज कराने की बात कही थी।

शराब की लत ने खत्म किया करियर

साल 2009 में टी20 विश्व कप खेलने के लिए साइमंड्स ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ इंग्लैंड में गए थे। यहां, उन्होंने शराब पीकर एक क्लब में घंटों तक समय बिताया था। इसके बाद वो चैरिटी डिनर समारोह में नशे की हालत में पहुंच गए थे। इस समारोह में साइमंड्स ने आपत्तिजनक व्यवहार किया और ऑस्ट्रेलियाई कप्तान रिकी पोंटिंग इससे बेहद नाराज हुए थे। उन्होंने ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट बोर्ड से बात करके उन्हें वापस ऑस्ट्रेलिया भिजवा दिया। इसके बाद उन्हें कभी भी ऑस्ट्रेलियाई टीम में जगह नहीं दी गई।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

Lifestyle News: समय से पहले सफेद बालों से छुटकारा, अपनाएँ योगासन का सहारा

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2026 (21...

Gold-Silver: लगातार तेजी पर ब्रेक, सोना-चांदी की कीमतों में गिरावट दर्ज

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: लगातार दो सत्रों की तेजी...

UP News: गाजियाबाद के गोविंदपुरम स्थित बाबा मार्केट में लगी आग, घंटों बाद पाया काबू

जनवाणी ब्यूरो | यूपी: उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिले के...
spot_imgspot_img