Sunday, May 17, 2026
- Advertisement -

सरकार का बड़ा फैसला, कोरोना संक्रमितों की संख्या में दिनोंदिन इजाफा, यहां होम आइसोलेशन अनिवार्य

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: विश्वभर के कई देशों के साथ भारत के कई राज्यों में कोरोना का खतरा लगातार बढ़ता जा रहा है। केरल के बाद अब कर्नाटक में भी नए संक्रमितों का आंकड़ा अब डरावना हो गया है। इस बीच राज्य की सिद्धारमैया सरकार ने कड़ा फैसला लिया है। अब राज्य में कोरोना संक्रमितों के लिए होम आइसोलेशन अनिवार्य कर दिया गया है।

इससे पहले कर्नाटक में मंगलवार को कोरोना के 74 नए मामले आए थे। बीते 24 घंटे में दो लोगों की कोरोना संक्रमण की वजह से मौत भी रिकॉर्ड की गई थी। स्वास्थ्य बुलेटिन के मुताबिक, राज्य में इलाज करा रहे मरीजों की कुल संख्या बढ़कर 464 हो गई। वहीं, कोरोना के मामलों में बढ़ोतरी के बाद राज्य में कोरोना से हुई मौतों की कुल संख्या नौ हो गई है।

44 मरीजों को अस्पताल से छुट्टी दी गई

बुलेटिन के मुताबिक, पिछले 24 घंटे में 44 मरीजों को अस्पताल से छुट्टी दी गई। इस दौरान कुल 6,403 नमूनों की जांच की गई, जिनमें 4,680 आरटी-पीसीआर जांच और 1,723 रैपिड एंटीजन टेस्ट शामिल हैं। राज्य में संक्रमण दर 1.15 फीसदी है, जबकि संक्रमण से मृत्यु दर 2.70 फीसदी दर्ज की गई है।

जान गंवाने वाले दोनों मरीजों की उम्र 51 वर्ष थी

स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, कोरोना से जान गंवाने वाले दोनों मरीजों की उम्र 51 वर्ष थी। उनमें से एक को 22 दिसंबर को बुखार, खांसी और सांस फूलने के लक्षणों के साथ दक्षिण कन्नड़ में भर्ती कराया गया था। उसे गंभीर संक्रमण था और 23 दिसंबर को उसकी मृत्यु हो गई, उसने कोरोना की वैक्सीन नहीं लगवाई थी।

दूसरे मरीज को 20 दिसंबर को खांसी और सांस फूलने के लक्षणों के साथ मैसुरु में भर्ती कराया गया था, जिसकी 25 दिसंबर को मृत्यु हो गई। उसे भी गंभीर संक्रमण था, लेकिन उसने कोरोना का टीका लगवाया हुआ था।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

IPL 2026: टॉस जीतकर PBKS ने चुनी गेंदबाजी, RCB को लगा बड़ा झटका

जनवाणी ब्यूरो । नई दिल्ली: आईपीएल 2026 के 61वें मुकाबले...

Delhi News: महिलाओं के सपनों को उड़ान, दिल्ली सरकार देगी 10 करोड़ तक का बिना गिरवी लोन

जनवाणी ब्यूरो। नई दिल्ली: मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि...

Saharanpur News: आईएमए की बैठक में दिल की बीमारियों के आधुनिक इलाज और साइबर अपराध पर मंथन

जनवाणी संवाददाता । सहारनपुर: अंबाला रोड स्थित एक होटल के...

Saharanpur News: महेशपुर के जंगल में छह नलकूपों से विद्युत उपकरण चोरी, किसानों में रोष

जनवाणी संवाददाता । बड़गांव: थाना क्षेत्र के गांव महेशपुर के...
spot_imgspot_img