जनवाणी ब्यूरो |
नई दिल्ली: जम्मू-कश्मीर में सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी मिली है। बालाकोट में नियंत्रण रेखा पर सेना ने दो घुसपैठिये मार गिराए हैं। फिलहाल तालाशी अभियान जारी है। राजोरी के ढांगरी हमले के बाद सीमा पर अलर्ट था।
आतंकियों को पकड़ने के लिए अभियान चलाया जा रहा है
जानकारी के अनुसार, ढांगरी हमले में शामिल आतंकियों को पकड़ने के लिए अभियान चलाया जा रहा है। बालाकोट में सीमा पर तैनात सतर्क सैनिकों ने अब तक दो आतंकवादियों का पता लगाया और उन्हें मार गिराया। इलाके की घेराबंदी कर दी गई है और कार्रवाई जारी है।
Operations to nab terrorists involved in the #Dhangri attack continue.
Alert troops deployed on border fence in #Balakot
detected and neutralised two terrorist so far. Area has been cordoned off and operations are in progress. @adgpi @NorthernComd_IA— White Knight Corps (@Whiteknight_IA) January 8, 2023
संदिगध हरकत बंद हो गई
इससे पहले, पुंछजिले के उपजिला मेंढर के भारत पाकिस्तान नियंत्रण रेखा पर स्थित बालाकोट सेक्टर में शनिवार को देर शाम भारतीय सेना नियंत्रण रेखा के उस पार से कुछ संदिगधों की हरकत को देख कर हल्के हथियारों के साथ ही राकेट दागे। जिसके बाद संदिगध हरकत बंद हो गई।
एक दल की घुसपैठ की कोशिश को देखा था
जानकारी के अनुसार, शनिवार देर शाम करीब 7.50 बजे उपजिला मेंढर के भारत पाकिस्तान नियांत्रण रेखा पर स्थित बालाकोट सेक्टर के नियंत्रण रेखा पर फैंसिंग के आगे स्थित डब्बी क्षेत्र में तैनात भारतीय सेना के जवानों ने पाकिस्तान अधिकृत क्षेत्र से संदिगध अतंकियों के एक दल की घुसपैठ की कोशिश को देखा था।
आगे बढ़ने से बाज नहीं आए
जिस पर पहले सेना के जवानों की तरफ से हल्के हथियारों से उन संदिगधों को रोकने के लिए गोलीबारी की। जिसके बाद भी संदिगध/घुसपैठिए आगे बढ़ने से बाज नहीं आए तो सेना के जवानों ने राकेट लाचंरों का प्रयोग करते हुए दो से तीन राकेट दागे थे।
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले www.dainikjanwani.com पर हिंदी में जरूर पढ़ें। आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट दैनिक जनवाणी डॉट कॉम।

