Tuesday, March 24, 2026
- Advertisement -

Bigg Boss 19: नॉमिनेशन राउंड में बड़ा ट्विस्ट, पांच कंटेस्टेंट्स पर मंडराया एलिमिनेशन का खतरा

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत और अभिनंदन है। टीवी के चर्चित रियलिटी शो ‘बिग बॉस 19’ में इस हफ्ते का नॉमिनेशन राउंड दर्शकों के लिए बेहद रोमांचक साबित हुआ। सलमान खान के होस्टिंग वाले इस शो में हर बार की तरह ड्रामा और टकराव तो देखने को मिला ही, लेकिन इस बार बिग बॉस ने ऐसा दांव चला जिसने सभी घरवालों को हिलाकर रख दिया। जानकारी के मुताबिक, नॉमिनेशन टास्क के दौरान बिग बॉस ने प्रतियोगियों से एक अप्रत्याशित फैसला करवाया। इस प्रक्रिया में दोस्तों ने भी एक-दूसरे के खिलाफ जाने में देर नहीं की। शो का माहौल अचानक तनावपूर्ण हो गया और कई सदस्यों के बीच तीखी बहस देखने को मिली। अंत में, इस टास्क के नतीजे के रूप में पांच कंटेस्टेंट्स नॉमिनेट हो गए हैं, जिन पर इस हफ्ते घर से बाहर होने का खतरा मंडरा रहा है।

नॉमिनेशन का हुआ एलान

घर के अंदर जब नॉमिनेशन का एलान हुआ तो सभी सदस्यों को एक साथ बुलाया गया और उनसे दो-दो नाम मांगे गए जिन्हें इस हफ्ते वो बेघर होने से बचाना चाहते हैं। हर किसी ने अपनी रणनीति के मुताबिक प्रतिद्वंदियों को नॉमिनेट किया। किसी ने दोस्ती निभाई तो किसी ने पुरानी दुश्मनी का हिसाब चुकता करने का मौका ढूंढ़ा। कभी शांत रहने वाले कंटेस्टेंट्स भी इस प्रक्रिया में आक्रामक दिखे। किसी ने गठबंधन की राजनीति खेली तो कोई बिल्कुल अकेला खड़ा नजर आया। इस बीच कई नाम ऐसे सामने आए जिनसे फैन्स भी चौंक गए।

पूरे घर को किया नॉमिनेट

जैसे ही घरवाले सोच रहे थे कि नॉमिनेशन का दौर सामान्य तरीके से खत्म हो जाएगा, तभी बिग बॉस ने माहौल पलट दिया। उन्होंने घरवालों को अमाल और नीलम की बातचीत का एक ऑडियो सुनाया, जिसमें दोनों नॉमिनेशन पर चर्चा करते पकड़े गए थे। यह नियमों के खिलाफ था। इस पर बिग बॉस ने सख्त रुख दिखाते हुए कहा कि जब घर के सदस्य प्रक्रिया को गंभीरता से नहीं लेते, तो परिणाम भी उन्हें झेलना पड़ेगा। इसके बाद उन्होंने पूरे घर को नॉमिनेट करने का बड़ा ऐलान कर दिया।

खेल यहीं खत्म नहीं हुआ

हालांकि यहीं खेल खत्म नहीं हुआ। बिग बॉस ने ट्विस्ट डालते हुए सभी को एक और मौका दिया। नियम यह बना कि हर प्रतियोगी को दो ऐसे सदस्यों के नाम बताने होंगे जिन्हें वो सुरक्षित करना चाहते हैं। प्रक्रिया पूरी होने के बाद जिनके नाम सबसे कम बार लिए गए, वे नॉमिनेशन की लिस्ट में चले गए।

ये सदस्य हुए नॉमिनशन का शिकार

सभी वोटिंग और चर्चाओं के बाद आखिरकार पांच नाम ऐसे सामने आए जिनके लिए यह हफ्ता बेहद मुश्किल साबित होने वाला है। ये सदस्य हैं — अशनूर कौर, बसीर अली, अभिषेक बजाज, नेहल चुडासमा और प्रणित मोरे। इन पांचों को अब दर्शकों के वोट का इंतजार रहेगा।

शो में आया रोमांच

इस पूरे घटनाक्रम ने बिग बॉस 19 के घर का माहौल पूरी तरह बदल दिया है। जहां एक ओर प्रतियोगी अपनी-अपनी रणनीति पर पुनर्विचार कर रहे हैं, वहीं दूसरी ओर दर्शक भी सोच में पड़ गए हैं कि आखिर आने वाले वीकेंड पर सलमान खान किसका टिकट काटेंगे। सोशल मीडिया पर इन नॉमिनेशन्स को लेकर चर्चा जोरों पर है और फैन्स अपने पसंदीदा कंटेस्टेंट को बचाने की मुहिम में जुट गए हैं।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Gold Silver Price Today: सर्राफा बाजार में नरमी, सोना ₹2,360 और चांदी ₹9,050 तक टूटी

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में जारी तनाव...

Delhi Budget 2026: सीएम रेखा गुप्ता ने पेश किया ‘हरित बजट’, विकास और पर्यावरण में संतुलन पर जोर

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: दिल्ली विधानसभा की कार्यवाही मंगलवार...

Share Market: शेयर बाजार में तेजी का रंग, सेंसेक्स 1,516 अंक उछला, निफ्टी 22,899 पार

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: भारतीय शेयर बाजार मंगलवार को...

LPG Rate Today: एलपीजी सिलिंडर के आज के रेट, सप्लाई संकट के बीच क्या बढ़ेंगे दाम?

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: देशभर में घरेलू और कमर्शियल...

Delhi Bomb Threat: दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष को बम धमकी, CM और केंद्रीय नेताओं के नाम भी शामिल

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता...
spot_imgspot_img