Monday, May 11, 2026
- Advertisement -

Mahavatar Narsimha OTT: ‘महावतार नरसिम्हा’ की ओटीटी रिलीज़ को लेकर बड़ा अपडेट, मेकर्स ने पोस्ट शेयर कर दी जानकारी

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत और अभिनंदन है। बॉक्स ऑफिस पर फिल्म ‘सैयारा’ की जबरदस्त कमाई के बीच एक और फिल्म ने दर्शकों का ध्यान अपनी ओर खींचा है। ‘महावतार नरसिम्हा’ ने न केवल बेहतरीन प्रदर्शन किया है, बल्कि अब यह फिल्म 100 करोड़ क्लब में भी शामिल हो चुकी है। फिल्म की ताबड़तोड़ कमाई को देखते हुए अब इसकी ओटीटी रिलीज को लेकर अटकलें तेज हो गई हैं। सोशल मीडिया पर चर्चा है कि फिल्म जल्द ही किसी बड़े डिजिटल प्लेटफॉर्म पर स्ट्रीम हो सकती है। हालांकि, इन अटकलों को लेकर फिल्म के निर्माताओं ने एक आधिकारिक पोस्ट साझा करते हुए प्रतिक्रिया दी।

निर्माताओं ने किया बयान जारी

बता दें कि, फिल्म के निर्माताओं ने ‘महावतार नरसिम्हा’ की ओटीटी रिलीज को लेकर चल रहीं खबरों को अफवाह बताया है। उन्होंने आधिकारिक बयान जारी कर कहा है कि फिलहाल फिल्म सिनेमाघरों में हैं। ओटीटी रिलीज की बातें महज अफवाह हैं। मेकर्स ने लिखा है, ‘हम ‘महावतार नरसिम्हा’ को लेकर दर्शकों के उत्साह और ओटीटी पर हो रही चर्चा के लिए आभारी हैं, लेकिन अभी तक यह फिल्म दुनियाभर के सिनेमाघरों में ही चल रही है। फिलहाल कोई ओटीटी डील फाइनल नहीं हुई है’।

दर्शकों को अफवाहों से दूर रहने का दिया सुझाव

मेकर्स ने पोस्ट के जरिए दर्शकों को अफवाहों से दूर रहने का सुझाव भी दिया है। बयान में लिखा है, ‘अफवाहों से दूर रहें! ‘हमें ‘महावतार नरसिम्हा’ के जल्द ही ओटीटी पर आने की काफी चर्चा मिल रही है, लेकिन स्पष्ट कर दें कि फिलहाल हमने कोई ओटीटी प्लेटफॉर्म तय नहीं किया है। कृपया हमारे आधिकारिक हैंडल से साझा की गई प्रामाणिक अपडेट पर ही विश्वास करें। आपका विश्वास सनातनी दहाड़ को जीवित रखता है’!

बॉक्स ऑफिस पर दमदार प्रदर्शन जारी

‘महावतार नरसिम्हा’ एक माइथोलॉजिकल फिल्म है। इसका निर्देशन अश्विन कुमार ने किया है। बॉक्स ऑफिस पर फिल्म दमदार प्रदर्शन कर रही है। 25 जुलाई को रिलीज हुई इस फिल्म ने सोमवार को 11वें दिन 7.35 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। कल मंगलवार को 12वें दिन इस फिल्म ने 7.9 करोड़ रुपये कमाए। फिल्म का टोटल नेट कलेक्शन 106.2 करोड़ रुपये हो चुका है।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

Education News: JEE Advanced 2026 का प्रवेश पत्र जारी, 18 मई को होगी परीक्षा

नमस्कार,दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत और...
spot_imgspot_img