Sunday, March 15, 2026
- Advertisement -

Bigg Boss 19: बिग बॉस 19 का पहला वीकएंड वार, प्रणीत मोरे पर सलमान खान का फूटा गुस्सा

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत और अभिनंदन है। चर्चित रियलिटी शो बिग बॉस 19 का पहला वीकएंड वार आज शनिवार को प्रसारित होगा। इस दौरान शो के होस्ट और अभिनेता सलमान खान घरवालों से आमने-सामने होंगे और पूरे हफ्ते का हिसाब-किताब बताएंगे। हाल ही में सामने आए प्रोमो में सलमान खान कंटेस्टेंट प्रणीत मोरे की जमकर खिंचाई करते दिखाई दे रहे हैं। प्रोमो रिलीज़ होने के बाद से ही दर्शकों में उत्सुकता और बढ़ गई है कि वीकएंड वार में और किस पर सलमान खान का गुस्सा फूटेगा।

अभिनेता ने कहा, ‘मुझे पता है’

जियो हॉटस्टार ने बिग बॉस 19 का एक 30 सेकेंड का प्रोमो लॉन्च किया है। इसमें सलमान खान स्टैंड कॉमेडियन और प्रतियोगी प्रणीत मोरे से बात करते दिख रहे हैं। अभिनेता ने कहा, ‘मुझे पता है आपने मेरे बारे में क्या-क्या बोला है, जो सही नहीं है। जोक्स जो आपने मारे हैं, अगर आप मेरी जगह होते और मैं आपकी जगह अंदर होता, तो आप कैसे रिएक्ट करते? लेकिन आपको लोगों को हंसाना था, मेरा नाम इस्तेमाल करके आपने वो किया।’ सलमान ने आगे कहा, ‘मुझे नहीं लगता कि आपको किसी भी तरह की बुराई करनी चाहिए।’ इससे प्रणीत काफी शर्मिंदा हो गए। साथ ही एक्टर के इतना बोलने पर बिग बॉस के घर के अंदर का माहौल काफी सीरीयस हो जाता है।

क्या होगा प्रणीत के साथ?

बता दें कि, प्रणीत मोरे एक स्टैंडअप कॉमेडियन हैं और वो कॉमेडी वीडियोज बनाते हैं। उन्होंने कुछ वीडियोज सलमान खान पर भी बनाए हैं, अभिनेता उसी का जिक्र कर रहे हैं। आज 30 अगस्त को बिग बॉस 19 का वीकएंड वार होने वाला है, जिसमें साफ हो जाएगा कि प्रणीत के साथ क्या होता है।

ये कंटेस्टेंट है शामिल

बिग बॉस 19 में कई कंटेस्टेंट शामिल हुए हैं। इनमें अश्नूर कौर, जीशान कादरी, तान्या मित्तल, नगमा मिराजकर, अवेज दरबार, नेहल चुडासमा, अभिषेक बजाज, बसीर अली, गौरव खन्ना, नतालिया जानोसजेक, प्रणित मोरे, फरहाना भट्ट, नीलम गिरी, कुनिका सुदानंद, अमाल मलिक और मृदुल तिवारी जैसे नाम शामिल हैं।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Crude Oil: पश्चिम एशिया संकट से कच्चे तेल की कीमतों में 41% उछाल, वैश्विक बाजार में बढ़ा दबाव

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल...

BCCI Awards: शुभमन गिल और स्मृति मंधाना चमके, BCCI नमन अवॉर्ड 2026 में जीते बड़े पुरस्कार

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI)...

Sonam Wangchuk: सोनम वांगचुक की गिरफ्तारी रद्द, गृह मंत्रालय ने दी स्वतंत्रता की जानकारी

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: केंद्रीय गृह मंत्रालय ने जलवायु...
spot_imgspot_img