Monday, May 18, 2026
- Advertisement -

IPL 2026 से पहले राजस्थान रॉयल्स से अलग हुए राहुल द्रविड़, फ्रेंचाइजी ने किया आधिकारिक ऐलान

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट के ‘दीवार’ कहे जाने वाले राहुल द्रविड़ और राजस्थान रॉयल्स का साथ अब समाप्त हो चुका है। आईपीएल फ्रेंचाइजी राजस्थान रॉयल्स ने शनिवार को पुष्टि की कि राहुल द्रविड़ ने मुख्य कोच के रूप में अपना कार्यकाल पूरा कर लिया है और वह अब टीम का हिस्सा नहीं रहेंगे।

फ्रेंचाइजी ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट के माध्यम से इस जानकारी को साझा करते हुए कहा कि आईपीएल 2026 सीजन से पहले द्रविड़ और टीम के बीच समझौता समाप्त हो गया है। राजस्थान ने द्रविड़ की सेवाओं और उनके योगदान के लिए आभार भी व्यक्त किया।

भारत को विश्व विजेता बनाने के बाद जुड़े थे राजस्थान से

राहुल द्रविड़ ने 2024 में भारत को टी20 विश्व कप जीताने के बाद सितंबर 2024 में राजस्थान रॉयल्स के साथ बतौर मुख्य कोच करार किया था। उनका यह कार्यकाल हालांकि एक साल भी नहीं चला।

गौरतलब है कि द्रविड़ का राजस्थान रॉयल्स से पुराना नाता रहा है।

2012 और 2013 में वे टीम के कप्तान रहे,

2014 और 2015 में मेंटोर की भूमिका में नजर आए,

2016 में वे दिल्ली डेयरडेविल्स (अब दिल्ली कैपिटल्स) से जुड़ गए थे।

इसके बाद 2024 में वे फिर राजस्थान फ्रेंचाइजी का हिस्सा बने थे।

राजस्थान का प्रदर्शन रहा था निराशाजनक

द्रविड़ के कोच बनने से टीम को काफी उम्मीदें थीं, लेकिन आईपीएल 2025 सीजन में टीम का प्रदर्शन बेहद कमजोर रहा।

14 में से केवल 4 मैचों में जीत,

10 हार के साथ मात्र 8 अंकों के साथ नौवें स्थान पर रही टीम,

प्लेऑफ में नहीं पहुंच सकी।

राजस्थान रॉयल्स ने अब तक केवल एक बार, 2008 में आईपीएल खिताब जीता था, जब शेन वॉर्न टीम के कप्तान थे। उसके बाद से टीम खिताब से कोसों दूर रही है।

फ्रेंचाइजी ने दिया था बड़ा ऑफर, द्रविड़ ने ठुकराया

राजस्थान रॉयल्स ने एक आधिकारिक बयान में बताया “राहुल द्रविड़ फ्रेंचाइजी की संरचनात्मक समीक्षा के हिस्से के रूप में एक वरिष्ठ पद के लिए प्रस्तावित थे, लेकिन उन्होंने इसे स्वीकार करने से इनकार कर दिया। हम उनके योगदान के लिए धन्यवाद देते हैं।”

बयान में कहा गया कि द्रविड़ की नेतृत्व क्षमता ने कई युवा खिलाड़ियों को प्रेरित किया और फ्रेंचाइजी को आगे बढ़ाने में उनका अहम योगदान रहा।

अब आगे क्या?

अब सभी की नजर इस बात पर है कि राहुल द्रविड़ आगे किस भूमिका में नजर आएंगे। क्या वह फिर से राष्ट्रीय टीम से जुड़ेंगे या क्रिकेट प्रशासन या कमेंट्री की ओर रुख करेंगे- इसका खुलासा आने वाले समय में होगा।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

IPL 2026: टॉस जीतकर PBKS ने चुनी गेंदबाजी, RCB को लगा बड़ा झटका

जनवाणी ब्यूरो । नई दिल्ली: आईपीएल 2026 के 61वें मुकाबले...

Delhi News: महिलाओं के सपनों को उड़ान, दिल्ली सरकार देगी 10 करोड़ तक का बिना गिरवी लोन

जनवाणी ब्यूरो। नई दिल्ली: मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि...

Saharanpur News: आईएमए की बैठक में दिल की बीमारियों के आधुनिक इलाज और साइबर अपराध पर मंथन

जनवाणी संवाददाता । सहारनपुर: अंबाला रोड स्थित एक होटल के...

Saharanpur News: महेशपुर के जंगल में छह नलकूपों से विद्युत उपकरण चोरी, किसानों में रोष

जनवाणी संवाददाता । बड़गांव: थाना क्षेत्र के गांव महेशपुर के...
spot_imgspot_img