जनवाणी संवाददाता |
चांदपुर: नगर के मोहल्ला का स्थान निवासी विशाल पुत्र कोमल सिंह नगर के सातों इमली पर खोखा रखकर फल बेचता है। खोखे के पास में ही बिजली का ट्रांसफार्मर रखा हुआ है रात्रि में किसी वक्त बिजली का फाल्ट होने से बिजली के चिंगारी धोखे में गिर गई और जिस खोखा तख्त टी एक थैला भी जलकर खाक हो गया।
पीड़ित ने बताया कि गले में रखे सात हजार रुपए, एक कांटा फल जलकर खाक हो गए। बताया कि हजार रुपए का नुकसान हो गया। मोहल्ले वासियों ने काफी मशक्कत से आग पर काबू पाया। जब तक आग बुझाई तो काफी नुकसान हो गया था। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंचे जांच पड़ताल में जुट गई।
अधिक जानकारी के लिए पढ़ें दैनिक जनवाणी

