- दोनों घायल सीएचसी से हायर सेंटर रेफर
- पंचनामे के बाद युवक का शव पुलिस ने परिजनों को सौंपा
जनवाणी संवाददाता |
देवबंद: स्टेट हाईवे 59 पर पिकअप गाड़ी और बाइक की हुई आमने सामने की भिड़ंत में बाइक सवार युवक की मौत हो गई। जबकि उसके दो साथी गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को सीएचसी देवबंद से प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है।
गांव तलहेड़ी बुजुर्ग निवासी शिवम (19) पुत्र ओमबीर एक मोबाइल कंपनी में काम करता था। सोमवार को शिवम गांव के ही अपने दोस्त प्रशांत (19) और आयुष (21) के साथ बाइक पर सवार होकर देवबंद आ रहा था। बताया जाता है कि जैसे ही वह स्टेट हाईवे पर सोमदत्त शर्मा डिग्री कॉलेज के करीब पहुंचे तो अचानक बाइक मोड़ते समय सामने से आ रही तेज रफ्तार पिकअप गाड़ी से उनकी भिड़ंत हो गई।

