- ट्रक में उलझकर काफी दूर तक घिसटती गई बाइक
जनवाणी ब्यूरो |
शामली: मुजफ्फरनगर-सहारनपुर-शामली मार्ग पर कुडाना मोड के पास अनियंत्रित ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। बाइक ट्रक के चीने फंसकर काफी दूर तक घिसटती चली गई थी। आरोपी चालक ट्रक छोड़कर फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने बाइक में फंसे शव को निकाला और परिजनों को सूचना करते हुए पोस्टमार्टम को भेज दिया।
शनिवार की सुबह को शामली शहर में कुड़ाना बस स्टैंड के पास दर्दनाक हादसा हो गया। एसटी तिराहे की तरफ से आ रहे अनियंत्रित ट्रक ने बाइक सवार युवक को चपेट में ले। आरोपी चालक इतनी लापरवाही में था कि उसे ट्रक के नीचे फंसा बाइक सवार नजर नहीं आया और बाइक युवक समेत काफी दूर तक घिसटती चली गई।
लोगों के शोर मचाने पर आरोपी चालक ने ट्रक रोका और घटना को देखते वहां से फरार हो गया। वहीं राहगीरों की सूचना पर आदर्श मंडी थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची तथा ट्रक के नीचे बाइक में फंसे युवक को बाहर निकालते हुए शिनाख्त की। युवक के पास से मिले कागजों के आधार पर उसकी शिनाख्त पिंकू पुत्र पालेराम निवासी डूभर सहारनपुर के रूप में हुई।
पुलिस ने परिजनों को मामले की जानकारी तो उनमें कोहराम मच गया। पुलिस ने युवक को अस्पताल में पहुंचाया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक के परिजनों ने बताया कि वह शामली में दवाई लेने के लिए अलसुबह ही बाइक से रवाना हुआ था।

वहीं पुलिस ने ट्रक कब्जे में लेने के साथ ही शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम को भेज दिया। बाद में मृतक के परिजनों की तरफ से अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ तहरीर दी गई जिस पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

