जनवाणी संवाददाता |
सहसपुर: शुक्रवार की शाम दो बाईक सवार 23 वर्षीय मौहम्मद समीर पुत्र इंतजार अहमद और 30 वर्षीय सलमान चौधरी पुत्र डा. सलीम अहमद निवासी मोहल्ला चौधरियान घर जा बाजार की ओर जा रहे थे। उसी समय एक पंतग कटकर चौराहे की गिर रही थी जिसे एक बालक पकड़ने का प्रयास कर रहा था। पतंग में चाईनीज मांझा बंधा था। बालक के मांझा पकड़ते समय उधर से निकल रहे बाईक सवार मौहम्मद समीर गर्दन पर चाईनीज मांझा लिपट गया। बाईक की गति धीमी होने और मांझा हैंडिल में फंस जाने के कारण बाईक सड़क पर गिर जाने से समीर की गर्दन मे गहरा घाव हो गया।

