जनवाणी संवाददाता |
चिलकाना: तेज गति से जा रही दो बाइकों की आमने-सामने की जबरदस्त टक्कर में बाइक सवार एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई जबकि बाइक सवार अन्य एक युवती सहित चार गंभीर रूप से घायल हो गए।

साप्ताहिक राशिफल | Weekly Horoscope | 22 May To 28 May 2022 | आपके सितारे क्या कहते है
https://www.easyhindityping.com/hindi-to-english-translation
शुक्रवार की दोपहर लगभग 2:30 बजे चिलकाना क्षेत्र ग्राम चालाकपुर के पास आमने-सामने से तेज गति से आ रही दो बाइको मे जबरदस्त टक्कर हो गई जिसमें एक बाइक चालक जोनी सैनी पुत्र प्रमोद निवासी ग्राम हरोड़ा थाना गागलहेंडी की मौके पर ही मौत हो गई जबकि उसके पीछे बाइक पर बैठे रजत पुत्र महिपाल निवासी ग्राम हरोड़ा थाना गागलहेंडी व शालू पुत्री अरविंद निवासी ग्राम चालाकपुर तथा दूसरी बाइक सवार कादिर पुत्र जाहिद निवासी कूल्हेड़ी थाना नकुड व आमिर पुत्र अख्तर ग्राम छापुर थाना नकुड चारों गंभीर रूप से घायल हो गए|
सूचना पर मौके पर पहुंची 100 नंबर पुलिस व थाना चिलकाना प्रभारी सत्येंद्र कुमार राय ने अपनी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचकर चारों गंभीर रूप से घायलों को उपचार हेतु जिला अस्पताल भेजा जहां पर चारों घायलों की हालत बहुत गंभीर बताई जा रहे हैं तथा चिलकाना पुलिस ने मृतक युवक जोनी की लाश का पंचनामा भरकर उसकी लाश को पोस्टमार्टम हेतु जिला अस्पताल भेज दिया।

