Friday, March 13, 2026
- Advertisement -

प्रतिबंधित कांवड़ मार्ग पर पिकअप की टक्कर से बाइक सवार की मौत, एक घायल

जनवाणी संवाददाता |

कैराना: कांवड़ यात्रा के चलते प्रतिबंधित कैराना रोड पर मन्ना माजरा फ्लाईओवर के पास पिकअप गाडी की टक्कर लगने से बाइक सवार युवक की दर्दनाक मौत हो गई। जबकि बाइक पर पीछे बैठी उसकी भांजी गंभीर रूप से घायल हो गई।

सोमवार सुबह करीब 10 बजे मुजफ्फरनगर के खालापार निवासी 24 वर्षीय शानू बाइक द्वारा अपनी 17 वर्षीय भांजी अर्शी के साथ कैराना आ रहा था। शामली रोड पर मन्ना माजरा फ्लाईओवर के पास विपरित दिशा से जा रही एक पिकअप गाड़ी ने बाइक में टक्कर मार दी। जिससे मामा और भांजी गंभीर रूप से घायल हो गए।

सूचना पर 108 एंबुलेंस व पुलिस मौके पर पहुंची। दोनों घायलों को कैराना सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां पर डॉक्टरों ने शानू को मृत घोषित कर दिया, जबकि गंभीर हालत के चलते अर्शी को हायर सेंटर रेफर कर दिया। पुलिस ने मृतक के परिजनों को सूचना देने के साथ ही शव को कब्जे में ले लिया।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

छोटे बच्चों की करें उचित परवरिश

नीतू गुप्ता साफ-सुथरा, हंसता मुस्कुराता बच्चा सभी को अच्छा लगता...

पर उपदेश कुशल बहुतेरे

सही कहा है, दूसरों को उपदेश देने वाले एक...

मराठा कूटनीति के चाणक्य नाना फड़नवीस

मराठा साम्राज्य का संदर्भ आते ही आंखों के सम्मुख...

नीतीश कुमार का अंतिम दांव

बिहार की राजनीति में बहुविध हलचल है। मुख्यमंत्री नीतीश...
spot_imgspot_img