Saturday, March 7, 2026
- Advertisement -

पिकअप की टक्कर से बाइक सवार दंपति की मौत, बालिका घायल

जनवाणी संवाददाता |

शामली: चौसाना के गांव बल्ला माजरा में पिकअप की टक्कर से बाइक सवार दंपति की मौत हो गई। परिजनों ने हंगामा प्रदर्शन किया और आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। वहीं पुलिस ने शवों को कब्जे में ले लिया है।
झिंझाना थाने के गांव बल्लामजरा निवासी इमरान अपनी पत्नी जिंदी व दो वर्षीय बालिका के साथ शामली अस्पताल मे अल्ट्रासाउंड कराने के लिए जा रहा था। जैसे ही बाइक सवार टोडा गांव के निकट पहुंचा तो विपरित दिशा से आ रही एक पिकअप वैन ने बाइक सवार दंपती को टक्कर मार दी, जिससे दंपती सड़क पर जा गिरे।

सड़क में सिर लगने से पति इमरान (30) की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पत्नी जिंदी (28) वर्ष व बालिका गंभीर रूप से घायल हो गई। हादसे के बाद मौके लोगो की भीड़ एकत्र हो गई और परिजन व पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने परिजनों की मदद से घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डॉक्टर ने घायल महिला को भी मृत घोषित कर दिया। दंपति की मौत से पीड़ित परिवार में कोहराम मचा है। परिजनों ने हंगामा करते हुए आरोपी को गिरफ्तार करने की मांग की। पुलिस ने परिजनों को शांत की और पुलिस पिकअप की तलाश कर रही है। महिला आठ महीने की गर्भवती थी।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

भ्रष्ट सिस्टम के खिलाफ आवाज है ‘सूबेदार’

अस्सी-नब्बे के दशक में बॉलीवुड में अन्याय और भ्रष्ट...

यूं ही नहीं हैं शाहरुख खान ‘किंग’

रजनीकांत स्टारर फिल्म 'जेलर' (2023) को बहुत पसंद किया...

बिहार, बिहार ही रहेगा रेल तो संभालो

जब रेल पटरी से उतरने लगे तो चिंता होना...

जंगल सिर्फ पेड़ नहीं एक जीवित तंत्र है

वृक्षारोपण और प्राकृतिक वन के बीच पारिस्थितिक अंतर को...

अपने-अपने ‘एपस्टीन

इस साल की शुरुआत में उछली ‘ज्येफ्री एपस्टीन फाइल्स’...
spot_imgspot_img