जनवाणी संवाददाता |
कैराना: क्षेत्र के गांव भूरा निवासी बिल्लू हाल निवासी कैराना अपनी दुल्हन कहकशां को शामली से हेलीकप्टर में लेकर आया। हेलीकप्टर को देखने वालों की काफी भीड़ जमा रही। गांव भूरा निवासी गय्यूर वर्तमान में कैराना में भूरा चुंगी के समीप रहता है। उसके बेटे बिल्लू की शादी कस्बे के मौहल्ला रेतावाला निवासी मास्टर इरशाद की बेटी कहकशां के साथ हुई। शादी का कार्यक्रम शामली के एमएस फार्म पर था।
शनिवार दोपहर करीब 12 बजे गांव भूरा में जंधेडी रोड पर खाली पड़ी जमीन पर बनाए गए हेलीपेड पर देहारादून से 3 लाख रुपये किराये पर आया हेलीकप्टर उतरा। यहां से दुल्हा व उसके साथी हेलीकप्टर द्वारा शामली के सिल्वर बेल्स स्कूल में पहुंचे। जहां पर हेलीकप्टर हेलीपैड पर लैंड हुआ। फिर, यहां से कार द्वारा दुल्हा बिल्लू एमएस फार्म हाऊ स पहुंचा, जहां पर निकाह की रस्म पूरी होने के बाद शाम के समय बिल्लू अपनी दुल्हन कहकशा को हेलीकप्टर से साथ लेकर वापस अपने गांव भूरा पहुंचा। जहां पर महिलाओं ने फुल बरसाकर दुल्हन का स्वागत किया।
इस दौरान जमकर आतिशबाजी भी की गई। वहीं हेलीकप्टर को देखने वालों की काफी भीड़ रही। बाद में दुल्हा व दुल्हन कैराना स्थित अपने आवास पर आ गए।

