Wednesday, February 18, 2026
- Advertisement -

कांग्रेस मुख्यालय पर महर्षि कश्यप, गुहराज निषाद और बाबू जगजीवन राम की मनाई जयन्ती

जनवाणी ब्यूरो |

लखनऊ: महर्षि कश्यप, महाराज गुहराज निषाद राज एवं पूर्व उप प्रधानमंत्री बाबू जगजीवन राम की जयन्ती आज यहां प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में प्रदेश कंाग्रेस अध्यक्ष बृजलाल खाबरी पूर्व सांसद की अध्यक्षता में मनायी गयी।

इस मौके पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष बृजलाल खाबरी ने महर्षि कश्यप, महाराज गुहराज निषाद राज के चित्र पर पुष्प अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होने महर्षि कश्यप, निषाद राज एवं बाबू जगजीवन राम को नमन करते हुए उनके प्रति श्रद्धा व्यक्त किया और उनके जीवन दर्शन को आत्मसात करने और प्रेरणा लेने का आवाहन किया।

इस मौके पर श्रद्धासुमन अर्पित करने वालों में प्रमुख रूप से प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष बृजलाल खाबरी सहित प्रदेश कांग्रेस के महासचिव एवं प्रभारी प्रशासन दिनेश कुमार सिंह, पूर्व विधायक श्यामकिशोर शुक्ला, सुबोध श्रीवास्तव, राजू सैनी सहित भारी संख्या में कंाग्रेसजन शामिल रहे।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Saharanpur News: सहारनपुर में बदला मौसम का मिजाज, ठंड की हुई वापसी

जनवाणी संवाददाता | सहारनपुर: करीब दस दिनों से लगातार तेज...
spot_imgspot_img