Sunday, May 3, 2026
- Advertisement -

भाजपा जिला संगठन ने प्रदेश प्रभारी दुष्यंत गौतम के समक्ष प्रस्तुत की अपनी रिपोर्ट 

जनवाणी ब्यूरो |

हरिद्वार: आज जिला भाजपा कार्यालय हरिद्वार पर भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री व उत्तराखंड प्रदेश प्रभारी दुष्यंत गौतम ने भाजपा पदाधिकारियों की एक महत्वपूर्ण बैठक लीl

जिलाध्यक्ष संदीप गोयल ने पुष्प गुच्छ भेंट कर एवं अंग वस्त्र पहनाकर प्रभारी का स्वागत किया। अपने स्वागत संबोधन में जिला अध्यक्ष संदीप गोयल ने पार्टी स्थापना दिवस से चल रहे सामाजिक न्याय सप्ताह के अंतर्गत संगठन द्वारा किए गए कार्यक्रमों की जानकारी दुष्यंत गौतम एवं सभी कार्यकर्ताओं को के सामने रखीl

उन्होंने बताया कि प्रदेश नेतृत्व के अनुसार हमारे सभी विधानसभा एवं शक्तिकेंद्रों पर कार्यशाला आयोजित हो चुकी हैंl जिले के लगभग सभी बूथों पर बूथ समिति व पन्ना प्रमुखों के गठन का काम पूरा हो गया है। ओबीसी मोर्चा द्वारा पूरे जिले में गांव गांव चलो घर-घर चलो अभियान चलाया जा रहा है दीवार लेखन का कार्यक्रम जिले में प्रगति पर है युवा मोर्चा द्वारा मंडलों में रक्तदान शिविरो का आयोजन किया जा रहा है। महिला मोर्चा द्वारा वृद्ध आश्रम में फल वितरण कार्यक्रम एवं किसान मोर्चा द्वारा प्रत्येक मंडल में पदयात्रा का आयोजन किया जा रहा है।

73 6

महात्मा ज्योतिबा फुले जयंती का कार्यक्रम भव्य तरीके से संपन्न किया गया एवं आगामी 14 तारीख को बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की जन्म जयंती के अवसर पर सभी मंडलों एवं जिला स्तर पर गोष्ठियों एवं कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा । इसी के साथ साथ आगामी 30 अप्रैल को देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात के कार्यक्रम के 100 वे संस्करण को पूरे जिले में सुनने की तैयारी की जा रही है।

प्रदेश प्रभारी दुष्यंत गौतम ने सभी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि 2 सांसदों से शुरू हुई यह यात्रा आज पूर्ण बहुमत की सरकार के रूप में देश की सेवा करने का काम कर रही है । उन्होंने कहा कि अब महज हमें आंकड़ों के हिसाब से नहीं जीतना है बल्कि लोगों के दिलों को भी जीतने का काम करना है। हमें देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लिए गए संकल्प एक भारत श्रेष्ठ भारत के लिए काम करते हुए सन 2047 तक देश को विकसित राष्ट्र की श्रेणी में लाना है।

उन्होंने कहा कि देश के प्रधानमंत्री ने गुलामी के सभी निशानों को मिटाने का जो संकल्प लिया है उसी को चरितार्थ करते हुए दिल्ली के इंडिया गेट पर जॉर्ज पंचम की मूर्ति के स्थान पर नेताजी सुभाष चंद्र बोस जी की प्रतिमा लगाना हो, राजपथ को कर्तव्यपथ किया जाना हो। राष्ट्रपति भवन स्थित मुगल गार्डन को अमृत उद्यान किया जाना हो आदि अनेकों मानबिंदुओं को आजादी के अमृत महोत्सव में परिवर्तित कर गुलामी की मानसिकता से बाहर लाने का काम किया जा रहा है।

देश के प्रधानमंत्री आज देश के प्रत्येक नागरिक के मन में राष्ट्रभक्ति जागृत करने का काम कर रहे हैं। आज देश विश्व गुरु बनने की ओर अग्रसर है। जिस प्रकार विश्व में हमारे देश की साख बढ़ी है वह हर भारतीय को गौरवान्वित करने का काम कर रही है देश के प्रधानमंत्री आज ग्लोबल लीडर के रूप में जाने जाते हैं उन्होंने कठिन से कठिन घड़ी में भी आगे आकर नेतृत्व करने का काम किया है।

आज केंद्र एवं प्रदेश सरकार की लोक कल्याणकारी नीतियों से जिस प्रकार अंतिम छोर पर बैठे व्यक्ति तक लाभ पहुंचाने का काम किया जा रहा है। यह भारतीय जनता पार्टी की सरकार में ही संभव है आज जिस प्रकार हर क्षेत्र में विकास कार्य किए जा रहे हैं । वह ऐतिहासिक है जिस प्रकार दिल्ली देहरादून एक्सप्रेस वे परियोजना के तीव्र निर्माण कार्य से विकास के आयाम स्थापित हो रहे हैं।

जल्द ही एक्सप्रेसवे उत्तराखंड के विकास में मील का पत्थर साबित होगा, चार धाम की सड़क कनेक्टिविटी में सुधार के लिए ऑल वेदर सड़क परियोजना पर काफी काम किया जा चुका है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व मे ऑल वेदर रोड ऋषिकेश कर्णप्रयाग रेल लाइन एवं केदारनाथ में हेमकुण्ड साहिब में लोक निर्माण के कार्यों के साथ ही विभिन्न लोक कल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से उत्तराखंड के विकास का कार्य किया जा रहा है। ऐसी अनेकों योजनाओ पर लगातार कार्य किया जा रहा है आज प्रदेश की सरकार के द्वारा दृष्टि पत्र में किए गए वादे के अनुसार तीन सिलेंडर मुक्त दिये जाने की योजना प्रदेश में शुरू हो चुकी है।

वृद्धावस्था पेंशन योजना के अंतर्गत पति और पत्नी दोनों को ही पात्र घोषित कर पेंशन राशि को 15 सो रुपए कर दिया गया है ,प्रदेश में धर्मांतरण विरोधी एवं सख्त नकल विरोधी कानून प्रदेश सरकार द्वारा लाया गया है जिसका अनुसरण देश के कई अन्य राज्य भी कर अपने यहां कानून बनाने का काम कर रहे हैं आयुष्मान योजना के अंतर्गत राज्य के सभी परिवारों को 5 लाख वार्षिक तक मुफ्त इलाज की सुविधा देने वाला उत्तराखंड पहला राज्य है आज डबल इंजन की सरकार के द्वारा प्रदेश में विकास के नए आयाम स्थापित किए जा रहे हैं। हम सभी कार्यकर्ताओं अपने कर्तव्य का पालन करते हुए संगठन द्वारा दिए गए कार्यों को बूथ स्तर तक ले जाने का कार्य करें।

इस अवसर पर जिला महामंत्री आशु चौधरी, पूर्व जिलाअध्यक्ष जयपाल सिंह चौहान, रानीपुर विधायक आदेश चौहान, पूर्व विधायक संजय गुप्ता ,पूर्व विधायक सुरेश राठौर, जितेंद्र चौधरी, विकास तिवारी, लव शर्मा, रश्मि चौहान, निर्मल सिंह, आलोक द्विवेदी, नेत्रपाल चौहान, मोहित वर्मा, रजनी वर्मा, बिसन पाल कश्यप, सचिन शर्मा,नकली राम सैनी, ओमप्रकाश जमदग्नि ,अन्नू कक्कड़, मनोज शर्मा, सचिन निश्चित ,गौरव पुंडीर, ऋषि पाल कुमार, दीपिका राठौर, जगपाल सैनी, जय ध्वज सैनी, दीपांशु विद्यार्थी ,रीता चमोली, तरुण चौहान , कर्मेंद्र सैनी, जगजीवन राम, संजय सहगल, अभिनंदन गुप्ता, सतीश कुमार, विक्रम भुल्लर, डॉ प्रदीप कुमार, मनीष कुमार, संजय सिंह, कमला जोशी, धर्मेंद्र चौहान, तरुण नैयर, राजेश शर्मा, हीरा बिष्ट, नागेंद्र राणा, संदीप राठी, जितेंद्र सैनी, प्रणव यादव, सीमा चौहान, अमित राज ,रीता सैनी, पवन राठौर, अरविंद अग्रवाल ,नेपाल सिंह आदि पदाधिकारी उपस्थित रहे।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

Kaps Cafe Firing: कपिल शर्मा के कैफे के बाहर ताबड़तोड़ फायरिंग, सुरक्षा में बढ़ा अलर्ट

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...
spot_imgspot_img