जनवाणी ब्यूरो |
नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश में आगामी विधानसभा उप चुनावों के लिए भाजपा ने अपने उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है। इसमें सात उम्मीदवारों के नाम हैं। भाजपा ने करहल सीट पर लालू यादव के दामाद और अखिलेश यादव के भतीजे तेज प्रताप यादव के सामने अनुजेश यादव को टिकट दिया है। भाजपा ने कानपुर की सीसमऊ और मिर्जापुर सीट पर उम्मीदवारों का ऐलान अभी नहीं किया है।
-
कुंदरकी से रामवीर सिंह ठाकुर
-
गाजियाबाद से संजीव शर्मा
-
खैर (अजा) से सुरेंद्र दिलेर
-
करहल से अनुजेश यादव
-
फूलपुर से दीपक पटेल
-
कटेहरी से धर्मराज निषाद
-
मझवां से सुचिस्मिता मौर्या

