Saturday, April 4, 2026
- Advertisement -

भाजपा सरकार को कराना होगा ताकत का एहसास: विक्रांत

  • कांधला क्षेत्र से किसान बड़ौत धरने के लिए हुए रवाना

जनवाणी ब्यूरो |

कांधला: गठवाला खाप के चौधरी बाबा हरिकिशन मलिक के बेटे राजेंद्र मलिक ने कहा कि हम किसानों के साथ खड़े हैं और आज बड़ौत में देश खाप धरने का आयोजन किया गया है, उन्हें समर्थन देने के लिए बड़ौत जा रहे हैं। इस अवसर पर किसान नेता एवं अलख संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष डा. विक्रांत जावला ने कहा कि भाजपा सरकार किसानों के खिलाफ है।

सिंधु बॉर्डर पर आंदोलन में बैठे हुए किसान सर्दी से मर रहे हैं, किसान आत्महत्या कर रहे हैं, लेकिन सरकार के कानों पर जूं नहीं रेंग रही है। किसानों को अपनी ताकत का एहसास भाजपा सरकार को कराना होगा इसीलिए आज हम बड़ौत में बुलाए गए धरने को मजबूती देने के लिए जा रहे हैं।

इस अवसर पर सुधीर मलिक, डा. विनोद मलिक, गुलाब मुखिया, पूर्व प्रधान विनोद कुमार, उदयपाल, संजीव, गौतम कुमार समेत गांव किवाना, लिसाढ, मखमूलपुर, हुरमजपुर, भभीसा के किसानों ने बड़ौत धरने के लिए कूच किया।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

उत्पाती होते बच्चों की मानसिकता

उषा जैन ‘शीरीं’ बच्चों का अधिकतम समय शिक्षा ग्रहण करते...

नफरत किस से करू…कैसे करूं?

क्या जमाना आ गया है, जहां कभी फोटो खिंचवाने...

क्या ममता करेंगी फिर से धमाल?

अब जब चुनाव की तारीखें घोषित हो चुकी हैं...

ईरान के मामले में चूक गए ट्रंप

जॉर्ज बर्नार्ड शॉ ने जॉर्ज विल्हेम फ्रेडरिक हेगेल के...

Raza Murad: रजा मुराद ने मां को याद कर लिखा भावुक संदेश, कहा- ‘सबसे बड़ा आशीर्वाद’

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...
spot_imgspot_img