Tuesday, March 24, 2026
- Advertisement -

भाजपा ने रिपीट के सभी पुराने प्रत्याशी

  • भड़ाना के स्थान पर मीरपुर से उतारा नया गुर्जर चेहरा

जनवाणी संवाददाता  |

मुजफ्फरनगर: भारतीय जनता पार्टी द्वारा मुजफ्फरनगर सभी 6 सीटों पर अपने प्रत्याशी घोषित कर दिए गए हैं। भाजपा ने एक बार फिर अपने पुराने प्रत्याशियों पर ही यकीन जताया है। सिर्फ मीरापुर विधानसभा सीट से करतार सिंह भड़ाना के स्थान पर नए गुर्जर चेहरे पर अपना दांव लगाया है, जबकि चरथावल विधानसभा सीट से विजय कश्यप के स्थान पर उनकी पत्नी सपना कश्यप को प्रत्याशी बनाया है।

WhatsApp Image 2022 01 15 at 2.02.00 PM 1 1

गौरतलब है कि भारतीय जनता पार्टी ने गत विधानसभा चुनाव में जनपद सभी 6 सीटों पर अपना परचम लहराया था। 2022 विधानसभा चुनाव में माना जा रहा था कि भाजपा अपने कई प्रत्याशियों को बदल सकती हैं, हालांकि वह सभी विधानसभा सीटों पर उन्हीं जाति के प्रत्याशियों को चुनाव लड़ाना चाहती थी जिस जाति के प्रत्याशी पूर्व में जीते थे।

WhatsApp Image 2022 01 15 at 2.02.00 PM 2 1

शनिवार को भारतीय जनता पार्टी की हाईकमान द्वारा प्रत्यशियों की घोषणा कर दी गई है , परंतु हैरत की बात यह है इसमें सभी प्रत्याशी पुराने हैं, बस इतना ही बदलव हुआ है की चरथावल विधानसभा सीट पर विजय कश्यप के स्थान उनकी पत्नी को सपना कश्यप को प्रत्याशी बनाया है, जबकि मीरापुर विधानसभा सीट से भाजपा को अलविदा कहने वाले करतार सिंह भड़ाना के स्थान पर प्रशांत गुर्जर प्रत्याशी बनाया गया है।

WhatsApp Image 2022 01 15 at 2.02.00 PM 3 1

बता दें कि गत विधानसभा चुनाव में बुढ़ाना विधानसभा सीट से उमेश मलिक विधायक बने थे, जबकि सदर सीट से कपिल देव अग्रवाल, चरथावल से विजय कश्यप, खतौली से विक्रम सैनी, पुरकाजी से प्रमोद ऊंटवाल भारतीय जनता पार्टी से विधायक चुने गए थे। इस बात फिर भारतीय जनता पार्टी ने सभी को दोबारा अवसर दिया है।

WhatsApp Image 2022 01 15 at 2.02.00 PM 4

मीरापुर में प्रशांत गुर्जर प्रत्याशी बनाए जाने का हालांकि विरोध किया जा रहा है, इसी तरह चरथावल में भी बाहरी प्रत्याशी का विरोध हुआ था, जिसके बाद पुन: विजय कश्यप की पत्नी सपना कश्यप टिकट दिया गया है। राजनीतिक पंडितों की माने तो मीरापुर में भाजपा द्वारा बाहरी प्रत्याशी टिकट दिए जाने के कारण विरोध का सामना करना पड़ सकता है, जिसके कारण यहां पर उनकी जीत आसान नहीं होगी। बता दें कि पूर्व के चुनाव में भी करतार सिंह भड़ाना चंद वोटों से जीते थे।

WhatsApp Image 2022 01 15 at 2.02.01 PM 1

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Gold Silver Price Today: सर्राफा बाजार में नरमी, सोना ₹2,360 और चांदी ₹9,050 तक टूटी

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में जारी तनाव...

Delhi Budget 2026: सीएम रेखा गुप्ता ने पेश किया ‘हरित बजट’, विकास और पर्यावरण में संतुलन पर जोर

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: दिल्ली विधानसभा की कार्यवाही मंगलवार...

Share Market: शेयर बाजार में तेजी का रंग, सेंसेक्स 1,516 अंक उछला, निफ्टी 22,899 पार

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: भारतीय शेयर बाजार मंगलवार को...

LPG Rate Today: एलपीजी सिलिंडर के आज के रेट, सप्लाई संकट के बीच क्या बढ़ेंगे दाम?

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: देशभर में घरेलू और कमर्शियल...

Delhi Bomb Threat: दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष को बम धमकी, CM और केंद्रीय नेताओं के नाम भी शामिल

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता...
spot_imgspot_img