Tuesday, April 21, 2026
- Advertisement -

एमएलसी शिक्षक व स्नातक खंड की सीटों पर जीत के लिए भाजपा ने की बैठक

जनवाणी ब्यूरो |

लखनऊ: प्रदेश में विधान परिषद की शिक्षक व स्नातक खंड की पांच सीटों के लिए हो रहे चुनावों में पार्टी की जीत सुनिश्चित करने के उद्देश्य से भारतीय जनता पार्टी के राज्य मुख्यालय पर शनिवार को महत्वपूर्ण बैठक हुई। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह चौधरी की अध्यक्षता एवं प्रदेश महामंत्री संगठन धर्मपाल सिंह की मौजूदगी में हुई बैठक में विधान परिषद चुनावों से जुडे़ पार्टी पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों सहित अन्य प्रमुख नेता मौजूद रहे।

पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह चौधरी ने बैठक में उपस्थित पार्टी पदाधिकारियों और जनप्रतिनिधियों से चुनावों को लेकर अब तक हुई तैयारियों के संदर्भ में विस्तारपूर्वक जानकारी ली। उन्होंने कहा प्रदेश में विधान परिषद की शिक्षक व स्नातक खण्ड की सीटों के लिए हो रहे चुनावों की तैयारियां पार्टी ने काफी पहले से ही शुरू कर दी थी।

उन्होंने कहा कि विधान परिषद के शिक्षक व स्नातक खंड क्षेत्र के चुनाव में पार्टी प्रत्याशियों की जीत के लिए हर मतदाता से संपर्क, संवाद हर मतदाता का भाजपा को वोट हमारी चुनावी रणनीति का हिस्सा होना चाहिए। पार्टी ने मतदाता जोड़ो अभियान चलाकर बड़ी संख्या में नए मतदाताओं के नाम मतदाता सूची में दर्ज कराने का काम किया था। जिसका सीधा लाभ निश्चित रूप से पार्टी को मिलेगा।

61 7

उन्होंने कहा विधानपरिषद शिक्षक स्नातक खण्ड के चुनावों में पार्टी की जीत सुनिश्चित करने के संकल्प के साथ हमें चुनाव लड़ना है। पार्टी की योजनानुसार कार्य करते हुए हमें पार्टी प्रत्याशियों की जीत सुनिश्चित करनी है। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केन्द्र सरकार और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी नेतृत्व में राज्य की भाजपा सरकार और देश के विकास के लिए किये गये कार्यों की सभी लोग सराहना कर रहे हैं। समाज के प्रत्येक वर्ग और तबके तक सरकार की योजनाओं का लाभ पहुंच रहा है।

पार्टी के प्रदेश महामंत्री संगठन धर्मपाल सिंह ने बैठक में विधान परिषद चुनावों के लिए पार्टी द्वारा तैयार की गई आगामी कार्ययोजना साझा की। उन्होंने कहा कि शिक्षक स्नातक खण्ड के विधान परिषद चुनावों से जुडे़ पार्टी पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि मतदाताओं से संपर्क व संवाद का सघन अभियान चलायें। उन्होंने कहा कि पार्टी द्वारा चलाये गये अभियान के फलस्वरूप बड़ी संख्या में नए मतदाताओं के नाम मतदाता सूची में जुडे़ है। मतदाताओं से विशेष रूप से संपर्क कर उन्हें पार्टी के पक्ष में वोट देने और समर्थन करने की अपील करें।उन्होंने कहा कि सभी पार्टी पदाधिकारी और जनप्रतिनिधि जिम्मेदारी के साथ चुनाव प्रचार में जुट जायें।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

अगली पीढ़ी के एआई का खाका

कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) ने उल्लेखनीय प्रगति की है। ध्वनि...

12वीं के बाद खुलेंगे कॅरियर के द्वार

डॉ विजय गर्ग भारत में छात्र अक्सर 12वीं कक्षा पूरी...

विपक्ष से ज्यादा सत्ता पक्ष खुश क्यों है?

पहले भक्त अपने दिमाग का इस्तेमाल करते थे लेकिन...

सड़कें न बनें मौत के रास्ते

सड़कें जीवन को जोड़ने के लिए बनाई जाती हैं,...
spot_imgspot_img