Saturday, March 21, 2026
- Advertisement -

विपक्षी नेताओं को निशाना बना रही है भाजपा: अखिलेश यादव

जनवाणी ब्यूरो |

लखनऊ: दिल्ली की आम आदमी पार्टी (आप) सरकार के मंत्री मनीष सिसौदिया की गिरफ्तारी को अनुचित बताते हुये समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि अगले साल होने वाले लोकसभा चुनाव के मुद्देनजर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) एक साजिश के तहत विपक्षी नेताओं को निशाना बना रही है।

यादव ने सोमवार को यहां पत्रकारों से बातचीत में कहा कि श्री सिसौदिया ने दिल्ली की शिक्षा व्यवस्था को बेहतर कर पूरे देश के सामने एक नजीर पेश की है मगर यह पहला मौका नहीं है जब भाजपा ने विपक्षी नेताओं को निशाने पर लिया है। इसके लिये सरकार केन्द्रीय एजेंसियों इनकम टैक्स, ईडी और सीबीआई का बेजा इस्तेमाल कर रही है। उन्होंने कहा कि बेरोजगारी को लेकर सरकार ने और राज्यपाल ने विधानसभा में भ्रमित करने वाले आंकडे दिये है।

राज्यपाल और सरकार के मंत्री कहते है कि प्रदेश में बेरोजगारी दर सिर्फ चार फीसदी है। इसका अर्थ है कि प्रदेश के 90 फीसदी युवाओं के पास कोई न कोई काम है जो सरासर गलत है। सपा अध्यक्ष ने कहा कि बेरोजगारी के अलावा प्रदेश में महंगाई चरम पर है। खाद्य तेल,दालें,आटा और चीनी समेत अन्य उपभोक्ता वस्तुओं के दाम आसमान छू रहे हैं। माफिया तत्वों के खिलाफ सरकार की कार्रवाई पर उन्होने कहा कि उनकी पार्टी माफिया के खिलाफ कडी कार्रवाई के पक्ष में है। उन्होंने प्रदेश सरकार से प्रदेश के टाप टेन माफियाओं की सूची मांगी है, ताकि पता चले कि कौन सी पार्टी माफियाओं की मददगार है मगर सरकार ने अब तक यह सूची उपलब्ध नहीं करायी है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Gangaur Vrat 2026: गणगौर पूजा आज, जानें समय, नियम और विधि

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

World News: ईरान संकट पर ट्रंप का सियासी संकेत, जंग रोकने के विकल्प पर विचार

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पश्चिम बंगाल की राजनीति चुनाव...

Punjab News: अमृतसर वेयरहाउस मैनेजर Suicide Case, मंत्री का इस्तीफा, जांच जारी, सियासत गरम

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पंजाब वेयरहाउसिंग कॉर्पोरेशन के अमृतसर...

Andhra Pradesh News: आंध्र प्रदेश में बस में लगी भीषण आग, विधायक समेत 37 यात्री सुरक्षित

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: आंध्र प्रदेश के विजयनगरम जिले...
spot_imgspot_img