Saturday, April 11, 2026
- Advertisement -

एक बार फिर कर्मचारियों की पुरानी पेंशन बहाली का मुद्दा सदन में गूंजा

जनवाणी ब्यूरो |

लखनऊ: सरकार द्वारा नई पेंशन ही लागू रखे जाने और पुरानी पेंशन बहाली कोनकारने पर समाजवादी पार्टी के सदस्यों ने सरकार को कर्मचारी विरोधी बताते हुएनारेबाजी करते हुए सदन से वाक आउट किया। सदन में बुनकरों को फ्लैट रेट पर बिजलीदिये जाने मांग के साथ ही पीसीएफ में कर्मचारियों के तबादलों का मुद्दा भी विपक्षने उठाया। दूसरी तरफ सरकार ने कहा है कि अप्रैल में जब स्कूल खुलेंगे तब बच्चों केहाथों में किताबें होंगी।

बच्चों को निःशुल्क दी जानेवाली किताबों का 50 प्रतिशत हिस्सा उपलब्ध हो चुका है। बजट पर दूसरे दिन आज भी चर्चा जारीहै। प्रश्नप्रहर में समाजवादी पार्टी के सदस्य डा0मान सिंह यादव ने कर्मचारियों की पुरानी पेंशन लागू किये जाने को लेकर पूछा कि इसेलागू करने का अधिकार सरकार के पास है। उन्होंने पुरानी पेंशन लागू कराने की बातकही। उनका कहना था कई राज्यों में पुरानी पेंशन दी जा रही है और कई राज्य इसपरविचार कर रहे हैं।

मंत्री मयंकेश्वर शरण सिंह ने कहा पुरानी पेंशन व्यवस्था बहालकिये जाने का सरकार का कोई प्रस्ताव नहीं है। हम पहले भी कह चुके हैं कि पुरानी कीजगह नई पेंशन योजना फायदेमन्द है। इसमें साढे तीन लाख कर्मचारी लाभान्वित हो रहेहैं। इनके खाते में 28हजार 836 करोड़ कीधनराशि जमा की गयी है। सरकार के उत्तर से असंतुष्ट सपा के सदस्य नारेबाजी करतेहुये सदन से वाकआउट कर गये। सपा केस्वामी प्रसाद मौर्य ने उ0प्र0 कोआपरेटिव फेडरेशन लि0 (पीसीएफ) में कर्मचारियों केस्थानान्तरण नीति को लेकर प्रश्न किया।

सहकारिता मंत्री जेपीएस राठौर ने उत्तरदेते हुये कहा पीसीएफ में इनके ही नेताअध्यक्ष थे। वर्ष 2015-16 मेें पीसीएफ में 60 करोड़ का घाटा हुआ। वर्ष 2016 में 135 करोड़ का घाटा, वर्ष 2017-18में 111 करोड़, वर्ष 2018-19 में 101 करोड़ और जब हमारी सरकार बनी तब यह घाटा कमहोकर 62 करोड़ हुआ। वर्ष 2020-21 में एककरोड़ फायदा और वर्ष 2022 में 4 करोड़ 85 लाख फायदा हुआ।

उन्होंने कहा जहां अनियमितता होगी वहां सरकार प्रभावीकार्रवाई करेंगी। शून्यप्रहर में सपा के लाल बिहारी यादव, स्वामीप्रसाद मौर्य, नरेश चन्द्र उत्तम, डा0 मानसिंह यादव, आशुतोष सिन्हा एवं शहनवाज खान नेप्रदेश के पावरलूम लघु उद्योग के विकास एवं बुनकरों के कल्याण के लिए फ्लैट रेट परबिजली दिये जाने का मामला कार्य स्थगन के रूप में उठाया। नरेश चन्द्र उत्तम ने कहाप्रदेश में बुनकरों की स्थिति बद् से बद्तर है। 75 प्रतिशतफक्ट्रियां बन्द हो गयी हैं। भाजपा सरकार ने बुनकरों के लिए कोई काम नहीं किया है।

सरकार बुनकरों को भी फ्लैट रेट पर बिजली उपलब्ध कराये। सपा सरकार ने 65 रूपये प्रति पावरलूम बिजली उपलब्ध करायी थी जिसे भाजपा सरकार ने निरस्तकर दिया। अब बुनकरों को 12 सौ और 18 सौरूपया बिजली बिल देना पड़ रहा है। कोरोना काल और उसके बाद धागे के दाम बहुत बढ़ गयेहैं। जिससे बुनकर बेहाल हैं। इसके साथ ही उनसे बिजली बिल वसूली हो रही है। लालबिहारी यादव ने कहा सरकार की गलत नीतियों के कारण बुनकर भुखमरी की कगार पर है। इसव्यवसाय के साथ सौतेला व्यवहार हो रहा है।

सरकार की ओर से जवाब देते हुए मंत्री राकेश सचान ने कहा यह गंभीर विषय है। योगी सरकार बुनकरों के प्रति खासी गंभीर है,इसीलिए हम बुनकरों के साथ बात कर रहे हैं। उनकी सहमति से कार्य होरहा है। कही उनका उत्पीड़न नहीं हो रहा है। ना ही उनका बिजली कनेक्शन काटा जा रहाहै और ना ही जबरदस्ती वसूली की जा रही है। शिक्षक दलके ध्रुव कुमार त्रिपाठी द्वारा स्कूलों में बच्चों को मुफ्त दी जानेवाली किताबोंका वितरण नहीं होने का मामला कार्य स्थगन के रूप मंे उठाया। उनका कहना था प्रदेशके सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालय एवं सहायता प्राप्त पूर्व माध्यमिकविद्यालयों के छात्रों को पुस्तक प्रदान कराने एवं वित्त विहीन माध्यमिकविद्यालयों में कक्षा 01 से 08 तक पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं को पुस्तक प्रदान करने की व्यवस्था अबकी समयसे करायी जाये।

बेसिक शिक्षा मंत्री संदीप सिंह ने कहा कोरोना महामारी औररूस-यूक्रेन युद्ध के कारण कच्चा माल न समय से उपलब्ध ना होने के कारण बच्चों कोस्कूलों में किताबे देने में दिक्कत आयी थी। इस बार जब अप्रैल में विद्यालयखुलेंगे तब बच्चों के हाथों में पुस्तकें होंगी। जो पुस्तकें बच्चों को देनी हैंउसमें से 50 प्रतिशत पुस्तकें हमारे पास आ चुकी हैं।उन्होंने कहा शिक्षा के अधिकार के तहत निर्बल व असहाय वर्ग के बच्चों को स्कूलोंमें दाखिला देने की प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी है।  बसपा केभीमराव अम्बेडकर ने उन्नाव जिले के सफीपुर में नाबालिग छात्रा एवं असोहा क्षेत्रमें पुरवा कोतवाली क्षेत्र के अगनुवाखेड़ा गांव की एक युवती से बलात्कार एवं हत्याका मामला कार्य स्थगन के रूप में उठाते हुए दोषियों के विरूद्ध कार्यवाही,सक्षम एजेन्सी से जांच कराकर धाराएं बढ़ाये जाने, आर्थिक मदद तथा पीड़ित परिवार को सुरक्षा दिये जाने की मांग की। मंत्रीस्वतंत्र देव सिंह ने कहा योगी सरकार में अपराधी की कोई मदद नहीं कर सकता। जोअपराध करेगा उसे सजा मिलेगी। उन्होंने कहा कार्रवाई हो गयी है और परिवार के लोगसंतुष्ट हैं।

निर्दलीय समूह के राजबहादुर सिंह चन्देल, डा0 आकाश अग्रवाल ने प्रदेश के अशासकीय सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयोंमें विषय विशेषज्ञ पद सहायक अध्यापक पद पर आमेलित किये गये विषय विशेषज्ञ पद पर शिक्षकों की नियुक्ति तिथि से सेवाओं को जोड़ते हुये समस्त परिणामी लाभ तथा पुरानी पेंशन दिलाये जाने का मामला कार्य स्थगन के रूप में उठाया। उन्होंने कहा पेंशन हकहै कोई भीख नहीं। पुरानी पेंशन दी जाये जिससे सेवानिवृत्ति के बाद आसानी सेजीवनयापन हो सके। मंत्री गुलाब देवी ने सदन को तथ्यों से अवगत कराया।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

Saharanpur News: जे.एच.आई. अंग्रेजी एकेडमी का दौरा कर विधायक आशु मलिक ने सराहा शिक्षा कार्य

जनवाणी संवाददाता | सहारनपुर: सहारनपुर देहात से विधायक एवं समाजवादी...

Saharanpur News: राष्ट्रीय सुरक्षित मातृत्व दिवस: हर माँ की सेहत, हर जीवन की सुरक्षा

जनवाणी संवाददाता | 11 अप्रैल को देशभर में राष्ट्रीय सुरक्षित...

Saharanpur News: विश्व स्वास्थ्य दिवस पर जागरूकता का संदेश, वैज्ञानिक दृष्टिकोण अपनाने पर जोर

जनवाणी संवाददाता | सहारनपुर: विश्व स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर...
spot_imgspot_img