Sunday, March 22, 2026
- Advertisement -

भाजपा किसान मोर्चा की जिला कार्यकारिणी घोषित

  • कार्यकारिणी में चार उपाध्यक्ष और दो महामंत्री बनाए

जनवाणी ब्यूरो |

शामली: भाजपा किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष सतपाल सिंह और भाजपा जिलाध्यक्ष सतेंद्र तोमर ने संयुक्त प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए बताया कि भाजपा किसान मोर्चा की नवगठित जिला कार्यकारिणी में सत्येंद्र कुमार, यशवीर सिंह गुर्जर, योगेश राझड तथा अजीत निर्वाल को उपाध्यक्ष बनाया गया है जबकि राजकुमार शर्मा व संजीव मलिक महामंत्री बनाए गए हैं।

इनके अलावा अंशु मलिक, ब्रह्मपाल चौहान, दीपक मलिक तथा ठाकुर संजय सिंह को मंत्री और रविंद्र चौहान को कार्यालय प्रभारी का दायित्व सौंपा गया है। साथ ही, चंद्रपाल निर्वाल को मीडिया प्रभारी तथा महकसिंह को सोशल मीडिया प्रभारी की जिम्मेदारी दी गई है। इनके अलावा जिला कार्यकारिणी में 11 सदस्य भी बनाए गए हैं।

भाजपा के बूथ सत्यापन की समीक्षा

भाजपा कार्यालय पर शामली विधानसभा प्रभारी नीरज शर्मा ने एक बैठक ली। बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष सतेन्द्र तोमर ने की। सदर विधायक तेजेन्द्र निर्वाल भी उपस्थित रहे। विधानसभा प्रभारी नीरज शर्मा बूथ सत्यापन की समीक्षा की। उसके बाद 11 व 12 सितम्बर को मंडलों के कार्यक्रम निर्धारित किये। साथ ही, 2022 के चुनाव के लिए कार्यकर्ताओं को तैयार रहने के लिए कहा।

बैठक में क्षेत्रीय मंत्री विनित बालियान, महिला मोर्चा क्षेत्रीय मंत्री पूनम राणा, पुनीत द्विवेदी, घनश्याम पार्चा, नीरज मलिक, अनुज राणा, शशि अरोरा, विवेक प्रेमी, सुधा तोमर, बादल गौतम आदि उपस्थित रहे।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Gangaur Vrat 2026: गणगौर पूजा आज, जानें समय, नियम और विधि

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

World News: ईरान संकट पर ट्रंप का सियासी संकेत, जंग रोकने के विकल्प पर विचार

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पश्चिम बंगाल की राजनीति चुनाव...

Punjab News: अमृतसर वेयरहाउस मैनेजर Suicide Case, मंत्री का इस्तीफा, जांच जारी, सियासत गरम

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पंजाब वेयरहाउसिंग कॉर्पोरेशन के अमृतसर...

Andhra Pradesh News: आंध्र प्रदेश में बस में लगी भीषण आग, विधायक समेत 37 यात्री सुरक्षित

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: आंध्र प्रदेश के विजयनगरम जिले...
spot_imgspot_img