Saturday, March 28, 2026
- Advertisement -

Meerut News: भाजपा नेता संगीत सोम को बांग्लादेश से धमकी, सरधना थाने में FIR दर्ज

जनवाणी संवाददाता |

सरधना: पूर्व विधायक एवं भाजपा नेता संगीत सोम को बांग्लादेश से धमकी भरे फोन कॉल, मैसेज और वीडियो कॉल मिलने का मामला सामने आया है। धमकी मिलने के बाद उन्होंने सरधना थाने में तहरीर देकर एफआईआर दर्ज कराई है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस जांच में जुट गई है। संगीत सोम ने बताया कि उन्हें लगातार धमकी भरे मैसेज और वीडियो कॉल आ रहे थे, जिनमें उन्हें और कुछ प्रमुख न्यूज़ चैनलों को उड़ाने की धमकी दी गई।

उन्होंने बताया कि धमकी देने वाले नंबरों को जांच के लिए पुलिस को सौंपा गया है। पुलिस की प्रारंभिक जांच में यह नंबर बांग्लादेश का पाया गया है। भाजपा नेता ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि वह सनातन धर्म और सनातनियों के अधिकारों की आवाज उठाते रहेंगे और ऐसी धमकियों से डरने वाले नहीं हैं। उन्होंने कहा कि देश और समाज के हित में उनकी आवाज को कोई दबा नहीं सकता।

सरधना थाना पुलिस ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है और संबंधित एजेंसियों से समन्वय कर धमकी देने वालों की पहचान की जा रही है। पुलिस का कहना है कि साइबर और तकनीकी जांच के माध्यम से पूरे मामले की गहनता से पड़ताल की जा रही है। फिलहाल पुलिस सुरक्षा व्यवस्था और संभावित खतरे के सभी पहलुओं पर नजर बनाए हुए है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

भविष्य की सुपरस्टार हैं आयशा खान

एक्ट्रेस आयशा खान ने साल 2025 में फिल्म 'जाट'...

सेल्फ ऑब्सेशन के लिए जानी जाती हैं उर्वशी रौतेला

बॉलीवुड से लेकर इंटरनेशनल फैशन और ग्लैमर इंडस्ट्री तक...

मनोरंजन की गिरावट और मौन सेंसर बोर्ड

अजय जैन 'विकल्प' 'कृत्रिम बुद्धिमत्ता' के दौर में इन दिनों...

फरेब लाल का एआई और ठगी गई जनता

रामपुर गांव के आधुनिकतावादी 'फरेब लाल' ने जब इस...

भविष्य की रोशनी का वैश्विक संकल्प

प्रकृति और मनुष्य का रिश्ता आदिकाल से एक अटूट...
spot_imgspot_img