Wednesday, May 27, 2026
- Advertisement -

40वें जन्मदिन पर Deepika Padukone का खास ऐलान, नए क्रिएटिव टैलेंट के लिए लॉन्च किया ‘द ऑनसेट प्रोग्राम’

नमस्कार,दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत और ​अभिनंदन है। बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री दीपिका पादुकोण आज अपना 40वां जन्मदिन मना रही हैं। इस खास मौके पर उन्हें फिल्म इंडस्ट्री से लेकर फैंस तक की ओर से जमकर बधाइयां मिल रही हैं। वहीं, दीपिका ने भी अपने जन्मदिन को यादगार बनाते हुए फैंस और उभरते कलाकारों को एक खास रिटर्न गिफ्ट दिया है। अभिनेत्री ने नई क्रिएटिव जेनरेशन को आगे बढ़ाने के लिए एक नया प्रोग्राम लॉन्च करने की घोषणा की है।

युवा और नए टैलेंट को मिलेगा मौका

दीपिका पादुकोण ने अपने जन्मदिन पर ‘द ऑनसेट प्रोग्राम’ की शुरुआत की है। यह उनके ‘क्रिएट विद मी’ प्लेटफॉर्म का अगला चरण है। इस पहल का उद्देश्य सच्ची कहानियों और नए क्रिएटिव टैलेंट को पहचान देना और उन्हें इंडियन फिल्म, टेलीविजन और विज्ञापन इंडस्ट्री में आगे बढ़ने का मंच उपलब्ध कराना है। इस प्रोग्राम के पहले राउंड में राइटिंग, निर्देशन, कैमरा, लाइटिंग, एडिटिंग, साउंड, आर्ट, कॉस्ट्यूम डिजाइन, हेयर स्टाइलिंग, मेकअप और प्रोडक्शन जैसे कई क्रिएटिव विभाग शामिल किए गए हैं।

इंस्टाग्राम पर जताई खुशी

दीपिका ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक वीडियो शेयर करते हुए कहा, “पिछले एक साल से मैं देश और विदेश के बेहतरीन क्रिएटिव टैलेंट को पहचानने और उन्हें देखने-सुनने का मंच देने के बारे में गंभीरता से सोच रही हूं। ‘द ऑनसेट प्रोग्राम’ के लॉन्च की घोषणा करते हुए मैं बेहद खुश हूं और अगली पीढ़ी के क्रिएटिव टैलेंट से आप सभी को मिलवाने का बेसब्री से इंतजार है।”
इस प्रोग्राम से जुड़ी जानकारी onsetprogram.in पर उपलब्ध है, जहां इच्छुक लोग अपना काम भेजकर इंडस्ट्री के अनुभवी प्रोफेशनल्स के साथ काम करने का मौका पा सकते हैं।

वर्कफ्रंट पर क्या कर रही हैं दीपिका?

वर्कफ्रंट की बात करें तो दीपिका पादुकोण आखिरी बार फिल्म ‘सिंघम अगेन’ में नजर आई थीं, जो दीवाली 2024 पर रिलीज हुई थी। इसके बाद 2025 में वे अपनी आठ घंटे की कामकाजी शिफ्ट को लेकर चर्चा में रहीं, हालांकि पूरे साल उन्होंने बड़े पर्दे से दूरी बनाए रखी। अब दीपिका जल्द ही शाहरुख खान के साथ फिल्म ‘किंग’ में नजर आएंगी। इसके अलावा वे अल्लू अर्जुन के साथ निर्देशक एटली की एक बड़ी फिल्म का भी हिस्सा होंगी, हालांकि इस प्रोजेक्ट का टाइटल अभी सामने नहीं आया है।

40वें जन्मदिन पर दीपिका पादुकोण की यह पहल न सिर्फ उनके फैंस के लिए, बल्कि उभरते क्रिएटिव कलाकारों के लिए भी एक बड़ी सौगात मानी जा रही है।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

एआई पर बदला सैम ऑल्टमैन का नजरिया, बोले- इंसानों की जगह लेना आसान नहीं

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: ओपनएआई के सीईओ सैम ऑल्टमैन...
spot_imgspot_img