Tuesday, March 24, 2026
- Advertisement -

संदिग्ध परिस्थितियों में भाजपा नेता जैदी की मौत, प्रभारी मंत्री से जांच की मांग उठाई

जनवाणी संवाददाता |

नहटौर: दस दिन पूर्व भाजपा के वरिष्ठ नेता की संदिग्ध परिस्थियों में मौत होने के बाद नगर के उसके समाज से जुड़े व भाजपाइयों ने जांच की मांग की है। ज्ञात हो कि 10 दिन पूर्व मोहल्ला नौधा निवासी सय्यद जावेद जैदी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी। उसके शव को अलीगढ़ में ले जाकर दफना दिया गया था।

अलीगढ़ में उसके पारिवारिक सदस्य रहते है, वह नहटौर में अकेले रहते थे। अब नहटौर में उनके समाज के सैय्यद बिलाल जैदी, मंजूर जैदी, जहांगीर जैदी, मिसाल मेहंदी, सरकार हैदर, फैजुल हसन जैदी ने एसपी को दिए प्रार्थना पत्र में कहा है कि उनकी गर्दन बाई व दाई ओर लुढ़कने तथा मृत्यु के गवाह उनके ड्राइवर अतीक अहमद द्वारा जावेद जैदी के एक प्लाट को खरीद लेने की बात सामने आने पर उनकी हत्या किए जाने की आशंका व्यक्त की है।

उन्होंने एसपी से जांच की मांग की है। इधर नगर के भाजपाइयों ने प्रभारी मंत्री कपिल अग्रवाल व क्षेत्रीय भाजपा विधायक ओमकुमार को एक प्रार्थना पत्र देकर इस पूरे प्रकरण की जांच किये जाने की मांग की है। इस मौके पर भाजपा जिला महामंत्री मुकेन्द्र त्यागी, मण्डल अध्यक्ष सिद्धान्त जैन, नूरपुर मंडल प्रभारी विनीता शर्मा, अंशित जैन, महावीर सैनी, मंजूर जैदी, अंकुश अग्रवाल आदी दर्जनों भाजपाई मौजूद रहे।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Gold Silver Price Today: सर्राफा बाजार में नरमी, सोना ₹2,360 और चांदी ₹9,050 तक टूटी

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में जारी तनाव...

Delhi Budget 2026: सीएम रेखा गुप्ता ने पेश किया ‘हरित बजट’, विकास और पर्यावरण में संतुलन पर जोर

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: दिल्ली विधानसभा की कार्यवाही मंगलवार...

Share Market: शेयर बाजार में तेजी का रंग, सेंसेक्स 1,516 अंक उछला, निफ्टी 22,899 पार

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: भारतीय शेयर बाजार मंगलवार को...

LPG Rate Today: एलपीजी सिलिंडर के आज के रेट, सप्लाई संकट के बीच क्या बढ़ेंगे दाम?

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: देशभर में घरेलू और कमर्शियल...

Delhi Bomb Threat: दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष को बम धमकी, CM और केंद्रीय नेताओं के नाम भी शामिल

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता...
spot_imgspot_img