Thursday, March 19, 2026
- Advertisement -

गांव के बाहर लगाए बीजेपी नेताओं को चेतावनी भरे पोस्टर

  • गांव में प्रवेश करने पर जानमाल की रक्षा की चेतावनी

जनवाणी संवाददाता |

ऊन/शामली: किसान आंदोलन के मद्देनजर क्षेत्र में जगह-जगह पोस्टर लगे हैं, जिनमें बीजेपी नेताओं को चेतावनी दी गई है कि कोई भी नेता गांव में प्रवेश न करें। अगर कोई घटना होगी तो उसकी जिम्मेदारी स्वयं बीजेपी नेता की होगी। क्षेत्र में किसान आंदोलन के मद्देनजर जगह-जगह बैनर लगे हैं।

ऊन तहसील के गांव पिंडोरा में ऊन-थानाभवन मार्ग पर व गांव में घुसते ही बैनर लगे हैं। इसके अलावा कस्बा ऊन के गेट पर भी बैनर लगे हैं। जिनमें लिखा है कि 2 माह से चल रहे किसान आंदोलन में 200 के करीब शहीद हुए किसानों के लिए सरकार की अनदेखी व 26 जनवरी को सरकार व प्रशासन का किसानों की प्रति उग्ररूप से किसानों पर हुए लाठीचार्ज पर गोली कांड से समस्त गांव वासियों में रोष है।

सरकार की इस तानाशाही को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। सभी बीजेपी नेताओं को चेतावनी दी जाती है कि गांव में प्रवेश ना करें। अगर यह गलती कोई भी बीजेपी नेता करता है तो वह अपने साथ ही जानमाल की हानि का स्वयं जिम्मेदार होगा… समस्त ग्रामवासी।

बैनरो पर चौधरी चरण सिंह, चौधरी छोटू राम, चौधरी महेंद्र सिंह टिकैत के साथ भगत सिंह व क्रांतिकारियों के फोटो लगे हैं। इस संबंध में गांव पिंडोरा के ग्रामीणों से बात की गई तो उन्होंने बैनर लगे होने की बात स्वीकार की लेकिन किस संगठन व किस व्यक्ति द्वारा बैनर लगाए गए हैं इस बारे में अनभिज्ञता जताई है। वहीं ऊन तहसीलदार एसडी पंवार से बात करने पर उन्होंने बैनरों की जानकारी होने से इंकार किया, साथ ही जांच कराने की बात कही है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

अब घबराने का समय आ गया है

हमारे देश में जनता के घबराने का असली कारण...

विनाश के बीच लुप्त होतीं संवेदनाएं

जब विज्ञान, तकनीक और वैश्वीकरण के सहारे मानव सभ्यता...

ऊर्जा संकट से इकोनॉमी पर दबाव

वैश्विक अर्थव्यवस्था में जब भी ऊर्जा संकट गहराता है,...

Navratri Fasting Rules: नौ दिन के व्रत में क्या खाना चाहिए और क्या नहीं, सेहत हो सकती है खराब

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

Saharanpur News: राजीव उपाध्याय ‘यायावर’ को सर्वश्रेष्ठ शोध प्रस्तुति सम्मान

जनवाणी संवाददाता | सहारनपुर: चमनलाल महाविद्यालय में आयोजित 7वें उत्तराखण्ड...
spot_imgspot_img