- कैबिनेट मंत्री ने किया कोविड-19 का निरीक्षण
जनवाणी संवाददाता |
मेरठ: प्रदेश के ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा बुधवार की दोपहर मेरठ पहुंचे। सबसे पहले मंत्री ने कलेक्ट्रेट में बने कोविड19 कंट्रोल रूम का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने पूछा कि कंट्रोल रूम में हर रोज कोविड-19 संबंधित कितनी शिकायतें आ रही हैं?
यही नहीं, शिकायतों का कितनी गंभीरता के साथ निस्तारण किया जा रहा है? समस्या का समाधान किया जा रहा है या फिर नहीं? कोविड-19 कंट्रोल रूम का निरीक्षण करने के बाद कैबिनेट मंत्री एवं प्रभारी मंत्री सीधे सर्किट हाउस पहुंचे, जहां जनप्रतिनिधियों के साथ और आला अधिकारियों के साथ कोविड-19 की व्यवस्था को लेकर समीक्षा की। आला अफसरों को कोविड-19 की रोक थाम के लिए निर्देश दिए।
भाजपा के सांसद राजेंद्र अग्रवाल, राज्यसभा सांसद कांता कर्दम, भाजपा विधायक डा. सोमेंद्र तोमर, जितेंद्र सतवाई, भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉक्टर लक्ष्मीकांत वाजपेयी आदि भाजपा नेताओं ने सिस्टम पर सवाल उठाए। इस बैठक में मेडिकल के प्राचार्य को दो टूक कहा गया कि व्यवस्था में सुधार करें।

