Friday, March 20, 2026
- Advertisement -

भाजपा ने किया बड़ा दावा, पेश की निजी लैब की रिपोर्ट, कर्नाटक विधानसभा में लगाए गए थे पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: कर्नाटक राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार सैयद नसीर हुसैन की जीत के बाद पाकिस्तान समर्थक नारे लगने का मामला बढ़ता जा रहा है। भाजपा इस मामले में कांग्रेस पर हमलवार को गई है। उसने दावा किया है कि निजी संगठन की फॉरेंसिक रिपोर्ट में यह पुष्टि हुई है कि विधानसभा में पाकिस्तान समर्थित नारे लगाए गए हैं।

गौरतलब है, कर्नाटक की चार सीटों पर हुए 26 फरवरी को राज्यसभा चुनाव के नतीजों में तीन सीटों पर कांग्रेस ने जीत हासिल की थी, जबकि एक सीट भाजपा के खाते में गई थी। बाद में जीत के जश्न को लेकर बवाल मच गया।

दरअसल, भाजपा ने एक वीडियो साझा किया था, जिसमें दावा किया गया कि राज्यसभा चुनाव परिणाम घोषित होने के कुछ ही देर बाद सैयद नसीर हुसैन के समर्थकों को विधान सौध (विधानसभा) के अंदर ‘पाकिस्तान जिंदाबाद’ के नारे लगाते हुए सुना गया।

08 2

कर्नाटक भाजपा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट किया है, जिसमें कहा गया कि रिपोर्ट से पता चला है कि कांग्रेस सच के बारे में झूठ फैलाकर गलत जानकारियां दे रही है।

भाजपा ने कहा, ‘जिस व्यक्ति ने विधान सौध में पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगाने शुरू किए थे, उसका नाम एफएसएल रिपोर्ट में जारी किया गया है। कर्नाटक कांग्रेस और फेक न्यूज फैक्ट्री के प्रमुख प्रियांक खरगे को अब उनके देशद्रोह के कृत्य को स्वीकार करना चाहिए। इसके साथ ही लोगों से माफी मांगनी चाहिए।’

भाजपा ने क्लू फॉर एविडेंस फॉरेंसिक इन्वेस्टिगेशन प्राइवेट लिमिटेड नामक एक निजी प्रयोगशाला की रिपोर्ट का हवाला दिया है। वेबसाइट के अनुसार, संगठन खुद को एक समर्पित कॉर्पोरेट इकाई के रूप में बताता है, जिसे परीक्षण और जांच के क्षेत्र में सक्षम फोरेंसिक प्रयोगशाला के रूप में मान्यता दी गई है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

अब घबराने का समय आ गया है

हमारे देश में जनता के घबराने का असली कारण...

विनाश के बीच लुप्त होतीं संवेदनाएं

जब विज्ञान, तकनीक और वैश्वीकरण के सहारे मानव सभ्यता...

ऊर्जा संकट से इकोनॉमी पर दबाव

वैश्विक अर्थव्यवस्था में जब भी ऊर्जा संकट गहराता है,...

Navratri Fasting Rules: नौ दिन के व्रत में क्या खाना चाहिए और क्या नहीं, सेहत हो सकती है खराब

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

Saharanpur News: राजीव उपाध्याय ‘यायावर’ को सर्वश्रेष्ठ शोध प्रस्तुति सम्मान

जनवाणी संवाददाता | सहारनपुर: चमनलाल महाविद्यालय में आयोजित 7वें उत्तराखण्ड...
spot_imgspot_img