जनवाणी संवाददाता |
मेरठ: भाजपा के राज्यसभा सांसद विजयपाल तोमर ने यूपी सरकार की साढ़े 4 साल की उपलब्धियों को गिनाया। उन्होंने कहा कि बकाया गन्ना भुगतान नवीन गणना सत्र चालू होने से पहले चीनी मिल करेंगे, तभी चीनी मिल चलेगी। भाजपा राज्यसभा सांसद रविवार को सर्किट हाउस में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि कानून व्यवस्था बेहतर है। अपराधी जेल में बंद है।
जनता सुख चैन से कारोबार कर रही है । उन्होंने दिल्ली मेरठ एक्सप्रेसवे, रैपिड रेल ,मेरठ बागपत हाईवे, मेरठ करनाल हाईवे, मेरठ पौरी हाईवे के तमाम विकास कार्यों को गिनाया लेकिन यूपी सरकार के कौन कौन से हाईवे का निर्माण चल रहा है उस पर कोई जवाब नहीं दे सके।
भाजपा सांसद ठाकुर विजय पाल सिंह तोमर ने कहा कि जो कार्य 50 वर्षों में नहीं हुए वह विकास कार्य यूपी और केंद्र सरकार ने 5 वर्षों में कर दिये। पत्रकार वार्ता के दौरान भाजपा जिला अध्यक्ष विमल शर्मा और सीडीओ शशांक चौधरी भी मौजूद रहे।

