जनवाणी संवाददाता |
पथरी: आज हरिद्वार ग्रामीण दक्षिण मंडल की कार्यसमिति का आयोजन शाहपुर शीतलाखेड़ा में किया गया । कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन और वंदे मातरम से हुआ। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में जिला उपाध्यक्ष अनिल अरोड़ा रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिष्ठ भाजपा नेता शेष राज सैनी द्वारा की गई। कार्यक्रम का संचालन मंडल महामंत्री बलवंत पंवार और ऋषिपाल राठौर द्वारा किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य वक्ता अनिल अरोड़ा ने भारतीय जनता पार्टी की स्थापना से लेकर अब तक के इतिहास के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने बताया कि भारतीय जनता पार्टी एक सिद्धांतवादी पार्टी है जो सिद्धांतों के साथ कभी समझौता नहीं करती। उन्होंने बताया कि अटल बिहारी बाजपेई ने मात्र एक वोट कम होने के कारण प्रधानमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था। परंतु सिद्धांतों से समझौता नहीं किया। उन्होंने कहा कि आज हमारी पार्टी विश्व की सबसे बड़ी पार्टी बन चुकी है ।
इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष जितेंद्र सैनी ने सभी कार्यकर्ताओं का धन्यवाद किया और कहा कि पार्टी द्वारा समय-समय पर जो भी कार्यक्रम दिए जाते हैं । उन्हें पूरी तत्परता के साथ किया जाता है। हमारे मंडल के सभी कार्यकर्ता और पदाधिकारी पार्टी की नीतियों और रितियो को आगे बढ़ा रहे हैं। कार्यक्रम में पहुंचे जिला महामंत्री किसान मोर्चा धर्मेंद्र सिंह चौहान ने कहा कि पार्टी के द्वारा सेवा सुशासन के 8 वर्ष का कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न किया गया है।
इन 8 वर्षों में केंद्र सरकार के द्वारा गरीब और जनमानस के लिए अनेक कल्याणकारी योजनाएं चलाई गई हैं । हमारी सरकार किसान मजदूर पिछडा अगडा अनुसूचित जाति सभी वर्गों को साथ लेकर चलने वाली पार्टी है ।
कार्यक्रम में श्यामसुंदर चौहान , राकेश सैनी , ऋषि पाल कश्यप ,महावीर प्रधान , आदेश चौहान ,श्यामलाल राठौर ,श्यामलाल प्रधान ,सरदार संजय सिंह, सतीश चौहान ,नेत्रपाल चौहान ,डॉ सतीश पूर्ण सिंह राणा ,हुक्म सिंह रावत, रवि गुसाईं ,दीपक रावत ,दीपक सैनी ,नीरज सैनी ,सरदार मुनेश ,त्रिलोक चौहान , नरेश चौहान , सरदार रोहताश सिंह ,ऋषि पाल चौहान , अशोक चौहान सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

