- इस जगह रास्ता बनाने को लेकर पहले भी कई बार विवाद हो चुका है
जनवाणी संवाददाता |
रुड़की: सिविल लाइन कोतवाली क्षेत्र के भंगेड़ी गांव में सैन्य क्षेत्र के पास रास्ता बनाने को लेकर ग्रामीण और सेना के जवानों में तनातनी हो गई। दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए। इसी बीच सूचना मिलने पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और मामला शांत कराया।
इस जगह रास्ता बनाने को लेकर पहले भी कई बार विवाद हो चुका है। लेकिन कई बार बातचीत के बाद भी विवाद का निस्तारण नहीं हो पाया है। अब इस मामले में ग्रामीण ज्वाइंट मजिस्ट्रेट के कार्यालय पर पहुंचे हैं। जहां पर जेएम से मामले की शिकायत की गई है।

