Wednesday, March 25, 2026
- Advertisement -

भाजपा पदाधिकारियों ने मनाया 41वां स्थापना दिवस

  • नगर के पुराना कस्बा में कार्यक्रम कर पार्टी की नीतियों पर डाला गया प्रकाश

जनवाणी संवाददाता |

बागपत: भाजपा के 41वां स्थापना दिवस पर नगर के पुराना कस्बा मेंं कार्यक्रम का आयोजन किया गया। वहां पर पार्टी की नीतियों व सरकार द्वारा कराए गए विकास कार्यों पर प्रकाश डालते हुए पार्टी को मजबूत बनाने के लिए कार्य करने का आह्वान किया।

भाजपा के 41वां स्थापना दिवस पर नगर के पुराना कस्बा में मंगलवार को कार्यक्रम में मुख्य अतिथि रामपाल सिंह नेहरा सदस्य पिछड़ा वर्ग आयोग ने सभी कार्यकतार्ओं को संबोधित करते हुए जनसंघ से लेकर आज तक के पार्टी द्वारा किए गए कार्यो के बारे में और सरकार द्वारा गांव गरीब किसानों के हित में जो ऐतिहासिक निर्णय लिए है उसकी जानकारी दी।

जिला उपाध्यक्ष कुलदीप भारद्वाज ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा देश व प्रदेश का विकास कराया जा रहा है और इससे पार्टी को काफी मजबूती मिल रही है। हम सभी को पार्टी की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाना होगा।

मंडल अध्यक्ष अजय शर्मा ने कहा पार्टी का उद्देश्य आखिरी पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक लाभ पहुंचाना हैं, जिससे वह व्यक्ती मजबूत हो सकें। बैठक का संचालन अनिल चौहान एवं अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष अजय शर्मा ने की।

बैठक में जय प्रकाश चौहान, विपिन रूहेला, दीपक शर्मा, विकास शर्मा, विष्णु शर्मा, जयपाल, रविंद्र चौहान, अमित उपाध्याय, अभय शर्मा, सोनू गुप्ता, बिजेंद्र, डॉ सहदेव, सत्य शर्मा, सुनील चौहान, वेदप्रकाश, ब्रह्मपाल आदि मौजूद रहे।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

क्यों बढ़ रहा है किडनी रोग?

डॉ रूप कुमार बनर्जी, होमियोपैथिक चिकित्सक आधुनिकता और शहरी जीवनशैली...

स्वस्थ तन मन के लिए क्या करें

नीतू गुप्ता मनुष्य जब तक जवान रहता है, वह सोचता...

वो गैस आ नहीं रही, ये गैस जा नहीं रही

गैस से वे पहले ही परेशान थे। चौबीसों घंटे...

लिखा जा रहा नारी शक्ति का नया अध्याय

भारत का लोकतंत्र एक नए मोड़ पर खड़ा है...

पर्यावरण अनुकूल बने ईवी

जलवायु परिवर्तन आज मानव सभ्यता के सामने सबसे बड़ी...
spot_imgspot_img