Saturday, March 28, 2026
- Advertisement -

भाजपा ने जारी कर दिए 91 और प्रत्याशियों की सूची

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए 91 और उम्मीदवारों की सूची शुक्रवार को जारी कर दी है। पार्टी ने सीएम योगी के मीडिया सलाहकार शलभमणि त्रिपाठी को देवरिया से टिकट दिया है, जबकि सरकार में मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह को इलाहाबाद पश्चिम से उतारा गया है। इसके अलावा अयोध्या से वेद प्रकाश गुप्ता, इलाहाबद दक्षिण से नंद कुमार गुप्ता को टिकट दिया गया है।

बता दें शलभमणि त्रिपाठी पत्रकार रह चुके हैं। उन्होंने साल 2016 में बीजेपी ज्वाइन की थी। इसके बाद से ही वह बीजेपी संगठन में प्रदेश प्रवक्ता पद की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। उम्मीदवारों की इस सूची की जानकारी बीजेपी ने ट्वीट कर दी। पार्टी के आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर लिखा, ‘भारतीय जनता पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति ने उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव-2022 के लिए निम्नलिखित प्रत्याशियों के नामों पर अपनी स्वीकृति प्रदान की है।’ बीजेपी ने पांचवें चरण के उम्मीदवारों के नाम की घोषणा की है। इससे पहले 206 उम्मीदवारों के नाम की घोषणा हो चुकी है।

सरकार में मंत्री सुरेश पासी को जगदीशपुर सुरक्षित से और कुंडा से बीजेपी ने सिंधुजा मिश्रा को प्रत्याशी बनाया है। वहीं मंत्री राजेंद्र प्रताप सिंह मोती को पट्टी विधानसभा से, मंत्री नंद गोपाल नंदी को इलाहाबाद दक्षिण से, पूर्व मंत्री अनुपमा जयसवाल को बहराइच से और मंत्री रमापति शास्त्री को मनकापुर से टिकट दिया गया है।

इसके अलावा मंत्री जय प्रताप सिंह को बांसी, मंत्री सतीश द्विवेदी को इटवा, जयप्रकाश निषाद को रुद्रपुर, मंत्री सूर्य प्रताप शाही को पथरदेवा और मंत्री उपेंद्र तिवारी को फेंकना से उम्मीदवार बनाया गया है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

उल्लूओं की दुनिया को जानिए

ललित नारायण उपाध्याय उल्लू के नाम से तो आप बचपन...

रुपया पैसा फल फूल गया है

यकीन मानिए, रुपया-पैसा फल फूल गया है। इसके चलते...

पूरा संसार एक रंग मंच हम उसके कलाकार

वास्त्व में रंगमंच जीवंत कला को समझने-सम्मानित करने का...

गिरते रुपये के नुकसान अधिक

बीस मार्च को रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले अपने...

Sonia Gandhi: सोनिया गांधी का स्वास्थ्य सुधरा, डॉक्टरों ने बताया जल्द मिलेगी छुट्टी

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: वरिष्ठ कांग्रेस नेता सोनिया गांधी...
spot_imgspot_img