भाजपा ने बलरामपुर नगर पालिका से दानवीर धीरेन्द्र प्रताप सिंह को बनाया प्रत्याशी
जनवाणी ब्यूरो |
बलरामपुर: दो दिन से चल रही उठापटक के बाद भारतीय जनता पार्टी ने जिले के दो नगर पालिका और तीन नगर पंचायत अध्यक्ष के उम्मीदवारों की घोषणा कर दिया। बलरामपुर नगर पालिका परिषद से अध्यक्ष पद के उम्मीदवार धीरेन्द्र प्रताप सिंह उर्फ धीरू जिनका जनपद में सामाजिक क्षेत्र में अच्छा कार्य और दान वीर के नाम से जाना जाता है।सभी जातियों से अच्छा संबंध होने के कारण भाजपा ने समाजसेवी पर दांव लगाया है।
नगर पालिका उतरौला से पूर्व चेयरमैन अनूप गुप्ता की पत्नी सविता गुप्ता को टिकट मिला है,नगर पंचायत तुलसीपुर महिला सीट से रंजना गुप्ता को टिकट मिला है।नगर पंचायत पचपेड़वा से समाजसेवी और जुझारू युवा नेता रवि वर्मा को टिकट मिला है और नवसृजित नगर पंचायत गैसडी से वरिष्ठ पत्रकार और समाज सेवी मदन जायसवाल को टिकट मिला है,जिले के पदाधिकारियों ने सभी प्रत्याशियों को बधाई दिया है,इस बार सभी राजनीतिक धुरंधरों का आकलन फेल हो गया,टिकट मिलने से जहां प्रत्यासी खुश है वही टिकट कटने से आस में लगे कई लोगो के चेहरे पर मायूसी देखने को मिला है।