जनवाणी संवाददाता |
सहारनपुर: सहारनपुर आगमन पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने अपने व्यस्त कार्यक्रम से समय निकालकर भाजपा चिकित्सा प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष डॉ. पंकज खन्ना के निज निवास पर व्यक्तिगत रूप से रात्रिभोज में शिरकत की। इस अवसर पर डॉ. पंकज खन्ना व उनकी पत्नी डॉ. दीपशिखा खन्ना ने उनका स्वागत किया।भूपेंद्र चौधरी ने रात्रिभोज के दौरान चिकित्सा क्षेत्र से जुड़े मुद्दों पर विस्तृत चर्चा की। बातचीत में जीएसआई, सरकारी योजनाओं, स्वास्थ्य सुविधाओं और चिकित्सकों से संबंधित विषय प्रमुख रूप से शामिल रहे।इस मौके पर नगर विधायक राजीव गुंबर, महापौर डॉ. अजय सिंह, जिलाध्यक्ष महेंद्र सैनी, पूर्व सांसद प्रदीप चौधरी, विधायक कीरत सिंह, सुखबीर पुंडीर, पंजाबी समाज के अध्यक्ष पाली कालड़ा, गुरप्रीत सिंह बग्गा, राजकुमार राजू और विनय आहूजा उपस्थित रहे।

