Sunday, June 21, 2026
- Advertisement -

मां शाकुंभरी देवी जन्मोत्सव पर पहुंचे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह

जनवाणी संवाददाता |

बेहट: शिवालिक पर्वतों श्रृंखलााओं में स्थित सिद्धपीठ मां शाकुंभरी देवी जन्मोत्सव के मौके पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने मां के दरबार में पहुंचकर शीश नवाया और अपने देश सहित समस्त विश्व के लिए कामना की।

वीरवार को भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह सिद्धपीठ मां शाकुंभरी देवी मंदिर पहुंच कर मां शेरावाली के दर्शन किए और प्रसाद चढ़ाकर मनोकामनाएं पूर्ण होने की प्रार्थना की।

48 18

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह सिद्ध पीठ मां शाकुंभरी देवी पहुंचे और सबसे पहले बाबा भूरा देव के मंदिर पहुंच दर्शन किए। इसके बाद उन्होंने मां शाकुंभरी देवी के मंदिर पर प्रसाद चढ़ाकर शीश नवाते हुए मन्नत मांगी। इसके बाद वे शंकराचार्य आश्रम पहुंचे और उन्होंने शंकराचार्य आश्रम के प्रभारी सहजानंद से मुलाकात की और आशीर्वाद लिया।

मां शाकुंभरी देवी जाते समय का बेहट पहुंचने पर आंनद बाग कालोनी के द्वार पर भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा प्रदेश अध्यक्ष का भव्य स्वागत किया गया। इस दौरान जब मीडियाकर्मियों ने प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह से बात करनी चाही तो उन्होंने सभी सवालों को टालते हुए कहा कि ने कहा कि आज मां शाकुम्भरी का प्रकटोत्सव है।

वे माँ शेरो वाली के चरणों मे शीश नवाने आये है। उन्होंने कहा कि मां के आशीर्वाद से ही मोदी जी और योगी जी जनता की सेवा कर रहे है। राज्य और देश की जनता खुशहाल रहे। सम्पूर्ण विश्व मे शांति हो जिनको सद्बुद्धि नही है उनको भी मां सद्बुद्धि दे।

उनके साथ आयुष मंत्री डॉक्टर धर्म सिंह सैनी भी मौजूद रहे। इस मौके पर पूर्व सांसद राघव लखन पाल, पूर्व विधायक राजीव गुब्बर, विधायक देवेंद्र नेम, देवबंद विधायक कुंवर बृजेश सिंह, पूर्व विधायक महावीर सिंह राणा, भाजपा जिलाध्यक्ष महेंद्र सैनी, पूर्व जिलाध्यक्ष विजेंद्र कश्यप, गन्ना सोसायटी चेयरमैन सुधीर राणा, अनिल सिंघल, युवा नेता राकेश गाबा, मनोनीत सभासद मोहित जैन, पूर्व मंडल अध्यक्ष मुकेश राणा, बिट्टू राजदेव, बेहट मंडल अध्यक्ष सुभाष सैनी, विनय चौहान, मुकेश राणा सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

spot_imgspot_img