- कोविड-19 संबंधित कोई समस्या आने पर करें भाजपा के हेल्प लाइन नंबरों पर संपर्क
- भाजपा के हेल्प लाइन नंबरों पर 24 घंटों पीड़ित को मिलेगी मदद
जनवाणी ब्यूरो |
बिजनौर: कोरोना देश व प्रदेश में एक बार फिर से तेजी से पैर पसार रहा है। इस दौरान किसी को कोई परेशानी न हो, इसके लिए सेवा ही संगठन अभियान के मद्देनजर भाजपा जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में टीमों को गठन किया गया है। किसी भी जनपदवासी को कोई समस्या हो, तो वह उनसे संपर्क कर सकते।
जनपद में कोविड-19 की विषम परिस्थितियों को देखते हुए भाजपा कार्यकर्ता आगे आने शुरू हो गए है। भाजपा कार्यकर्ताओं ने जरूरतमंद लोगों की मदद के लिए हाथ आगे बढाया है। साथ ही राष्ट्रप्रेम की भावना को संजोते हुए शीर्ष नेतृत्व के निर्देश पर सेवा ही संगठन अभियान के अंतर्गत जिले के भाजपाइयों की टीम गठित की गई है।
जिसके अंतर्गत कोई भी व्यक्ति 24 घंटे इस सेवा का लाभ ले सकता है। कोविड-19 से संबंधित किसी भी समस्या के लिए भाजपा टीम पूर्ण रूप से सेवारत रहेगी। जिलाध्यक्ष सुभाष वाल्मीकि ने बताया कि वह सेवा ही संगठन अभियान के जिला संयोजक, जिला महामंत्री विनय राणा व जिला उपाध्यक्ष प्रमोद चौहान को वैक्सीनेशन की सुविधा का प्रमुख बनाया गया है।
सफाई भी, दवाई भी, कड़ाई भी-जीतेंगे कोरोना से लड़ाई भी
जिलाध्यक्ष सुभाष वाल्मीकि ने जिले के समस्त पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं निर्देशित किया है कि सभी स्वयं को और अन्यों को सुरक्षित रखते हुए अपने-अपने क्षेत्रों में सेवा कार्य में जुट जाएं, ताकि कोरोना के बढ़ते संक्रमण को रोकने में सहायता मिल सके। उन्होने युवाओं को जागरूक करते हुए निवेदन किया है कि आगामी एक मई से 18 वर्ष से ऊपर के व्यक्ति 28 अप्रैल से रजिस्ट्रेशन कराकर टीकाकरण अवश्य कराएं। उन्होने कहा कि सफाई भी, दवाई भी, कड़ाई भी- जीतेंगे कोरोना से लड़ाई भी।
हेल्प लाइन नम्बर
- जिलाध्यक्ष सुभाष वाल्मीकि – 9897718007
- जिला महामंत्री विनय राणा – 9837522664
- जिला उपाध्यक्ष प्रमोद चौहान – 8445676029
- हेल्प लाइन नंबर -7617580154

