Friday, March 27, 2026
- Advertisement -

अन्नदाता को सड़कों पर बैठाने का परिणाम भुगतेगी भाजपा: डॉ. सीमा यादव

  • सपा महिला प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष डॉ. सीमा यादव ने रोशनगढ़ गांव में महिलाओं को संबोधित किया

मुख्य संवाददाता |

बागपत: रोशनगढ़ गांव में महिला किसान चौपाल को संबोधित करते हुए सपा महिला प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष डॉ. सीमा यादव ने कहा कि अन्नदाता को सड़कों पर बैठाना भाजपा सरकार को भारी पड़ेगा। जब अन्नदाता परेशान हुआ है तभी सरकार को भारी पड़ा है। उन्होंने कहा कि लाठियों के दम पर किसान की आवाज को दबाने का काम किया जा रहा है, लेकिन किसान अपनी ताकत का दम दिखाने से पीछे नहीं हटेगा।

बागपत विधानसभा के रोशनगढ़ गांव में सपा महिला किसान चौपाल का आयोजन किया गया। सपा महिला प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष डॉ. सीमा यादव ने महिला किसान चौपाल को संबोधित किया और किसान आंदोलन को समर्थन दिया। उन्होंने कहा कि सरकार को तीनों कृषि कानूनों को वापस लेना होगा।

किसान इन कृषि कानूनों को किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं करेगा। क्योंकि यह पूंजीपतियों के लिए बनाए गए हैं। पूंजीपतियों से भाजपा सरकार अपनी दोस्ती निभाकर किसान को बर्बाद करने की नीति पर काम कर रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा किसान विरोधी नीति पर काम कर रही है।

चुनाव के समय तो किसान को बड़े बड़े सपने दिखाए गए और उसे अपनी ओर आकर्षित किया, लेकिन अब उसी किसान पर लाठीचार्ज कर उसे प्रताड़ित किया जा रहा है। उसे सड़कों पर बैठाने का काम किया जा रहा है। किसान पर फर्जी मुकदमे लगाए जा रहे हैं। किसान को देशविरोधी बताया जा रहा है।

सरकार भूल गई है कि यह वही किसान है जो उसे सत्ता दिलाने की ताकत रखता है और सत्ता से हटाने में देरी नहीं लगाएगा। आने वाले समय में भाजपा को यह किसान अपने अधिकार की ताकत दिखाने का काम करेगा।

उन्होंने कहा कि सपा मुखिया अखिलेश यादव के निर्देशन में पार्टी हर कदम पर किसान के साथ है। किसान की पीड़ा को लेकर आवाज उठाती रहेगी। इस अवसर पर कविता गिरी, आसमां परवीन, बबली वाल्मीकि, गीता, रेनू कश्यप आदि मौजूद रहीं।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

पहली अप्रैल का पुरस्कार

वे सीधे-सादे थे और अक्ल के कच्चे थे। सदैव...

टीबी उन्मूलन में भारत की उल्लेखनीय प्रगति

हाल ही में जारी विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) की...

गैस संकट पर न हो राजनीति

खाड़ी देशों में चल रहे तनाव का असर अब...

Scam: ईरान युद्ध के नाम पर चंदा ठगी, आईबी ने जारी किया अलर्ट

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: केंद्रीय गृह मंत्रालय की चेतावनी...
spot_imgspot_img