Saturday, June 6, 2026
- Advertisement -

बालैनी में 12 दिवसीय समाजवादी स्पोर्ट लीग का शुभारंभ

  • पूर्व ब्लॉक प्रमुख अनिल यादव व महेंद्र यादव ने संयुक्त रूप से किया प्रतियोगिता का शुभारंभ
  • सपा नेता अभयवीर यादव ने खिलाड़ियों का बढ़ाया हौसला, खेलों के प्रति किया प्रेरित

मुख्य संवाददाता |

बागपत/बालैनी: बालैनी के श्री कृष्णा इंटर कालेज में शकुन यादव फाउंडेशन के तत्वावधान में 12 दिवसीय समाजवादी स्पोर्ट लीग का शुभारंभ हुआ। प्रतियोगिता के पहले दिन खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए सपा नेता अभयवीर यादव ने कहा कि शिक्षा के साथ-साथ खेल भी जरूरी है।

खेलों के माध्यम से युवा अपना सुनहरा करियर बना सकते हैं। उन्होंने कहा कि बागपत की खेल प्रतिभाओं को निखारने के लिए यह प्रतियोगिता की जा रही है। ताकि यहां के खिलाड़ियों को एक प्लेटफार्म मिल सके।

33 4

शकुन यादव फाउंडेशन के तत्वावधान में बालैनी के श्री कृष्णा इंटर कालेज के मैदान में 12 दिवसीय समाजवादी स्पोर्ट लीग का शुभारंभ पूर्व ब्लॉक प्रमुख अनिल यादव और महेंद्र यादव ने संयुक्त रूप से मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्जवलित कर किया।

प्रतियोगिता के शुभारंभ अवसर पर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए फाउंडेशन के चेयरमैन एवं सपा नेता अभयवीर यादव ने कहा कि शुकन यादव फाउंडेशन क्षेत्र के खिलाड़ियों को तराशने का काम करेगा और प्रतियोगिता में श्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले 10 खिलाड़ियों को समाजवादी अखिलेश स्पोर्ट एकेडमी के तहत 18 से 21 वर्ष तक तीन हजार रुपये प्रतिमाह दिए जाएंगे।

उन्होंने कहा कि फाउंडेशन का मुख्य उद्देश्य यहां के खिलाड़ियों को आगे लाना और उनकी प्रतिभा को एक प्लेटफार्म देना है। उन्होंने कहा कि बागपत जनपद के खिलाड़ियों का डंका विदेशों तक बजा है। वह खुद खिलाड़ी हैं और यहां के खिलाड़ियों के लिए वह यह प्रतियोगिता लेकर आए हैं।

उन्होंने कहा कि जनपद के युवाओं को भी इसमें बढ़ चढ़कर प्रतिभाग करना चाहिए और अपने खेल का परिचय देना चाहिए। उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता के 12 दिनों तक अलग-अलग खेलों का आयोजन किया जाएगा। प्रतियोगिता के पहले दिन गेटवे क्रिकेट अकेडमी और शहीद शाहमल क्रिकेट अकेडमी के बीच क्रिकेट मैच हुआ।

जिसमें पहले खेलते हुए शहीद शाहमल अकेडमी की टीम निर्धारित 20 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 80 रन ही बना सकी। लक्ष्य का पीछा करने उतरी गेटवे एकेडमी की टीम ने 11 ओवर में 2 विकेट खोकर यह लक्ष्य आसानी से प्राप्त कर लिया।

गेटवे एकेडमी की तरफ से रितिक ने 34 और वर्णित ने 22 रन बनाए। इस अवसर पर जितेंद्र यादव, कृष्णवीर तुगाना, राजुकमार त्यागी, रत्न त्यागी, तेजपाल मुखिया, इंद्रपाल, भूरा प्रधान, गजराज प्रधान, प्रधानाचार्य आरती खन्ना, शादीराम प्रधान, जितेन्द्र यादव, लियाकत, रविन्द्र यादव, सतपाल सिंह, पपित, डॉक्टर सीमा यादव, हरिपाल, यशपाल सिंह यादव  आदि मौजूद रहे।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

MP News: रायसेन-भोपाल हाईवे पर बसों की आमने-सामने भिड़ंत, पांच की मौत, दर्जनों घायल

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: शुक्रवार सुबह सेहतगंज फैक्ट्री के...

Weather Update: 5 जून को एनसीआर में येलो अलर्ट, आंधी-तूफान और बारिश के संकेत

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) ने...

38 साल का साथ: जैकी और आयशा श्रॉफ ने खास अंदाज में मनाई सालगिरह, शेयर कीं पुरानी यादें

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...
spot_imgspot_img