Sunday, April 12, 2026
- Advertisement -

भाजपा कार्यकर्ता आधारित पार्टी, सबको मिलता है अवसर

जनवाणी संवाददाता |

रानीपुर: भाजपा महिला मोर्चा कि प्रदेश महामंत्री अनु कक्कड़ ने कहा है कि भारतीय जनता पार्टी ही एक ऐसी पार्टी है जिसमें कार्यकर्ताओं को आगे बढ़ने का अवसर तो हाईकमान द्वारा दिया जाता ही है। साथ ही हर स्तर पर सम्मान भी मिलता है। उन्होंने कहा है कि भारतीय जनता पार्टी में महिलाओं का पूरा सम्मान है। केंद्र की मोदी सरकार और राज्य की त्रिवेंद्र सरकार द्वारा महिलाओं के कल्याण के लिए तमाम योजनाएं व कार्यक्रम भी संचालित किए गए हैं।

भाजपा महिला मोर्चा प्रदेश महामंत्री अनु कक्कड़ टिहरी विस्थापित कॉलोनी में आयोजित सम्मान समारोह में बोल रही थी। उन्होंने कहा है कि भाजपा प्रदेश नेतृत्व ने सभी निष्ठावान सक्रिय और ऊजार्वान कार्यकतार्ओं को विभिन्न पदों पर जिम्मेदारी देकर पार्टी को मजबूत करने का लक्ष्य देने के साथ ही सरकारी योजनाओं व कार्यक्रमों का लाभ आम जनता तक पहुंचाने की जिम्मेदारी सौंपी है। यह काम हम सब को बखूबी निभाना है।

भाजपा महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष रीता चमोली ने सभी मोर्चों में नियुक्त किए गए पदाधिकारियों के साथ ही नगर निगम, नगर पालिका और नगर पंचायत में नामित किए गए पार्षद और सभासदों को बधाई शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि भाजपा महिला मोर्चा को वार्ड स्तर तक मजबूत किया जाएगा। महिलाओं के हितों के लिए संघर्ष किया जाएगा। सरकारी योजनाओं व कार्यक्रमों का लाभ आम जनता तक पहुंचे इसके लिए सक्रिय भूमिका निभाई जाएगी। भाजपा महिला मोर्चा जिला कार्यकारिणी में राजनीतिक और सामाजिक तौर पर सक्रिय महिलाओं को जिम्मेदारी दी जाएगी। उन्होंने सम्मान समारोह के आयोजकों का धन्यवाद और आभार व्यक्त किया। सोशल मीडिया प्रभारी गौरव पुंडीर ने बताया कि शिवालिक नगर मंडल विधानसभा रानीपुर मे जिलाध्यक्ष महिला मोर्चा रीता चमोली, महिला मोर्चा प्रदेश महामंत्री अनु कक्कड़ व उत्तराखंड सरकार द्वारा नामित नगर पालिका शिवालिक नगर परिषद के सभासद विपिन चौहान व चंद्रभान सिंह का भाजपा कार्यकर्ताओं व क्षेत्रवासियों द्वारा स्वागत किया गया। इस कार्यक्रम में भाजपा जिला मंत्री अनामिका शर्मा, मंडल अध्यक्ष अमरीश शर्मा, मंडल उपाध्यक्ष पवनदीप, सोशल मीडिया प्रभारी गौरव पुंडीर, सभासद अशोक मेहता, सिंह पाल सैनिक, सभासद प्रतिनिधि हरेंद्र सिंह, अनिल राणा, शशि भूषण, सचिन सैनी, रेनू शर्मा, मनु रावत, रजनी वर्मा, शीतल पुंडीर, अंशु तोमर, अमरीन राव कविता, संतोष सैनी, तारा उपस्थित रहे।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

RCFL भर्ती 2026: ऑपरेटर प्रशिक्षु के 188 पदों पर सुनहरा मौका, 11 से 27 अप्रैल तक करें आवेदन

नमस्कार,दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आप​का हार्दिक स्वागत और...

Women Reservation: महिला आरक्षण कानून पर PM नरेंद्र मोदी का बड़ा बयान, 2029 चुनाव से लागू करने पर जोर

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महिला...

IPL 2026: राजस्थान रॉयल्स विवाद में, डगआउट में मोबाइल इस्तेमाल पर उठा सवाल

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के...
spot_imgspot_img