Tuesday, March 24, 2026
- Advertisement -

वारंटी कार्यकर्ता की गिरफ्तारी से भड़की भाकियू अराजनैतिक, भोपा थाने पर दिया धरना

  • कार्यकर्ताओ ने लगाया वारंटी के साथ अभद्रता का आरोप

जनवाणी संवाददाता |

भोपा: लगभग दो सप्ताह पूर्व भाकियू अराजनैतिक के कार्यकर्ता को वारंट के बाद जेल भेजने व उसके साथ अभद्र व्यवहार करने का आरोप लगा भाकियू अराजनैतिक संगठन के नाराज सैंकड़ो कार्यकर्ताओं ने भोपा थाने पर धरना प्रदर्शन किया और पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। लगभग दो घण्टे के धरना प्रदर्शन के बाद थाना प्रभारी से वार्ता होने पर पदाधिकारियो ने धरना प्रदर्शन की समाप्ति की घोषणा की।

भोपा थाना क्षेत्र के गांव युसुफपुर निवासी विजय कुमार भाकियू अराजनैतिक का कार्यकर्ता है। बीते 24 मार्च को किसी पुराने मामले में न्यायालय से वारंट जारी होने के बाद भोपा पुलिस ने विजय कुमार उर्फ बबलू को गिरफ्तार कर लिया था। जिसके बाद थाने पहुंचे कुछ कार्यकर्ताओ के साथ पुलिस की नोकझोक भी हुई थी।

पुलिस ने उसी दिन वारंटी को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया था। कार्यकर्ताओ का आरोप है कि जेल भेजे जाने से पहले अस्पताल में मेडिकल के दौरान विजय कुमार का ब्लड प्रेशर बढ़ा हुआ था उसके बावजूद कार्यकर्ता के साथ अभद्रता की गयी थी। इसी प्रकरण को लेकर गुरुवार को संगठन के सेंकडो कार्यकर्ता इकट्ठा होकर भोपा थाने पर पहुंच गए और थाने में बैठकर धरना देने के प्रयास किया।

जिसके बाद भोपा पुलिस द्वारा बालाजी जन्मोत्सव के जुलूस को देखते हुए कार्यकर्ताओ को थाना कार्यालय में बैठकर समस्या सुनने को कहा गया और कार्यकर्ताओ द्वारा लाई गयी दरी को उठा दिया। जिसके बाद कार्यकर्ताओ का गुस्सा भड़क उठा और कार्यकर्ताओं ने पुलिस के खिलाफ नारेबाजी करनी शुरू कर दी और लगभग दो घण्टे धरना प्रदर्शन किया।

लगभग दो घण्टे बाद संगठन के पदाधिकारियों व थाना प्रभारी निरीक्षक सुशील कुमार द्वारा की गयी वार्ता के बाद धरना समाप्त हो गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता रामदत्त शर्मा व संचालन सुरेन्द्र रावल ने किया। इस अवसर पर अनुज अहलावत रहकडा, बबलू, शहजाद, विपिन त्यागी, मयंक त्यागी, पर्वित अहलावत, सुधीर पंवार, राजीव बालियान, राधेश्याम त्यागी, आशु त्यागी सहित सैकडों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Gold Silver Price Today: सर्राफा बाजार में नरमी, सोना ₹2,360 और चांदी ₹9,050 तक टूटी

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में जारी तनाव...

Delhi Budget 2026: सीएम रेखा गुप्ता ने पेश किया ‘हरित बजट’, विकास और पर्यावरण में संतुलन पर जोर

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: दिल्ली विधानसभा की कार्यवाही मंगलवार...

Share Market: शेयर बाजार में तेजी का रंग, सेंसेक्स 1,516 अंक उछला, निफ्टी 22,899 पार

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: भारतीय शेयर बाजार मंगलवार को...

LPG Rate Today: एलपीजी सिलिंडर के आज के रेट, सप्लाई संकट के बीच क्या बढ़ेंगे दाम?

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: देशभर में घरेलू और कमर्शियल...

Delhi Bomb Threat: दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष को बम धमकी, CM और केंद्रीय नेताओं के नाम भी शामिल

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता...
spot_imgspot_img